Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में चीनी व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

0
105
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में चीनी व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में चीनी व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

दुकान व मकान पर जांच पर रही इनकम टैक्स की टीम
Mahendragarh News (आज समाज) महेंद्रगढ़: जिले के कस्बे नारनौल में आज एक चीनी व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने दबिश दी। इनकम टैक्स की टीम व्यापारी की दुकान और घर पर जांच कर रही है। इनकम टैक्स की टीम सुबह 8 बजे यहां पहुंची थी। तभी से जांच जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर के मोहल्ला गुरुनानकपुरा में हितैष पंजाबी ने राजीव चौक के पास नई अनाज मंडी में घी व चीनी की दुकान है।

उनकी फर्म का नाम दर्शनलाल अशोक कुमार है। इनकम टैक्स पंचकूला की टीम ने यहां पर उनके नई मंडी स्थित दुकान पर सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद मोहल्ला गुरुनानकपुरा में सुबह करीब 10 बजे टीम पहुंची। रेड की सूचना मिलने के बाद शहर थाना से पुलिस भी मौके पर पहुंची। इनकम टैक्स की टीम के साथ बीएसएफ के जवान भी मौजूद हैं।

एक महीने से घर पर नहीं है व्यापारी

जानकारी अनुसार, व्यापारी करीब एक महीने से घर पर नहीं है। इनका छत्तीसगढ़ व दिल्ली में भी इसी तरह का व्यापार है। आस पड़ोस के लोगों के अनुसार हितैष मदान कई दिनों से घर पर नहीं दिखाई देते न ही वे फर्म में मिलते हैं।

ये भी पढ़ें  : हरियाणा में 15 मार्च से शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद