Yamuna Nagar News: यमुनानगर में युवक ने पहले कार सवार दोस्त पर की फायरिंग फिर खुद को मारी गोली

0
70
Yamuna Nagar News: यमुनानगर में युवक ने पहले कार सवार दोस्त पर की फायरिंग फिर खुद को मारी गोली
Yamuna Nagar News: यमुनानगर में युवक ने पहले कार सवार दोस्त पर की फायरिंग फिर खुद को मारी गोली

पुलिस द्वारा पकड़ने के डर से मारी खुद को गोली
Yamuna Nagar News (आज समाज) यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में गत देर रात एक एक्टिवा पर सवार होकर आए युवक ने कार में बैठे अपने दोस्त पर फायरिंग कर दी। गोलिया कार सवार युवक की टांग और पेट में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर गोलियों के चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

घायल युवक को निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस के पकड़े जाने के डर से आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मारकर जान दे दी। डीएसपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन में एक युवक ने कार सवार युवक पर फायरिंग की थी। जिससे वह घायल हो गया। हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

मॉडल टाउन स्थित डीएवी डेंटल कॉलेज के पास कार में बैठा था संकेत

सेक्टर-18 निवासी संकेत कुमार अपने दोस्त तमरीश कुमार के साथ मंगलवार देर शाम मॉडल टाउन स्थित डीएवी डेंटल कॉलेज के पास पड़े खाली मैदान में कार में बैठा था। दोनों दोस्त आपस में बात कर रहे थे। तभी एक्टिवा सवार लंबे बालों वाला एक युवक आया। उसने पहले कार के शीशे पर फायर किया। इसके बाद एक गोली संकेत को मारी। जो उसके बाजू के नीचे लगी। किसी तरह से संकेत कार से उतरकर आरोपी के पीछे भागने लगा। जब संकेत ने आरोपी युवक पीछा किया तो उसने एक और फायर संकेत पर किया। गोली संकेत की टांग में लगी और वह गिर पड़ा।

एक्टिवा लेकर फरार हुआ आरोपी

इसके बाद आरोपी युवक एक्टिवा से फरार हो गया। संकेत के दोस्त ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। तमरीश ने आसपास के लोगों की मदद से घायल संकेत को गाबा अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया है।

माजरी निवासी आशीष के रूप में हुई मृतक पहचान

उधर, बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद फरार हुए आरोपी युवक ने भी खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पहचान माजरी निवासी आशीष के रूप में बताई जा रही है। सिटी पुलिस, अपराध शाखा समेत कई जांच एजेंसियां मामले की जांच में लगी हुई है। देर रात तक घटना की वजह का पता नहीं लग पाया।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में गरीबी बढ़ी