कमरे में शव को कंबल से ढककर फरार हुआ आरोपी
Panipat News (आज समाज) पानीपत: हरियाणा के पानीपत में एक महिला की उसके प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की। बाद में आरोपी शव को कंबल से ढककर वहां से फरार हो गया। घटना पानीपत शहर की जोगिंदर कॉलोनी की है। खिड़की के पीछे छिपकर घटना देख रही महिला की 10 वर्षीय बेटी ने अपने पिता व अन्य लोगों को इस बारे में बताया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में सेक्टर 29 थाना प्रभारी एसआई सुभाष ने बताया कि हत्या की आशंका है। पोस्टमॉर्टम में इसकी पूरी पुष्टि हो जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान रानी (29) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जैतपुर की रहने वाली थी। हाल ही में वह अपने पति बबलू और 10 वर्षीय बेटी और एक बेटे के साथ पानीपत की जोगिंदर कॉलोनी में रहती थी। परिवार यहां दिहाड़ी मजदूरी करता था।
पिता की गैर मौजूदगी में घर पर आता था राहुल
10 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया कि गोंडा यूपी का रहने वाला राहुल अक्सर घर पर आता था। वह तभी आता था जब पिता घर पर नहीं होते थे। शुक्रवार रात को भी वह आया था। यहां उसने मम्मी के साथ मारपीट की। इसी बीच उसने मम्मी का गला दबा दिया, जिससे मम्मी की मौत हो गई और राहुल यहां से भाग गया।
ये भी पढ़ें : हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी: विपुल गोयल
ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग