
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी में शामिल होने कुरुक्षेत्र पहुंचे सीएम सैनी
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज कुरुक्षेत्र में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट तक मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सीएम सैनी आज संत गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी कार्यक्रम में शिरकते करने कुरुक्षेत्र आए थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने सीएम सैनी का स्वागत किया। सीएम सैनी ने रविदास मंदिर में माथा टेका, साथ ही उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माला भी अर्पित की। सीएम नायब सैनी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा फूल चढ़ाए। आयोजकों की ओर से पगड़ी पहनकर स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक
रविदास भवन में कार्यक्रम के बाद सीएम सैनी भाजपा की जिला स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में कुरुक्षेत्र जिले के सभी प्रमुख पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इसमें संगठन की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। दोनों कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
ये भी पढ़ें : हरियाणा से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने के आदेश