Hisar News: हिसार में युवक से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख ठगे

0
278
हिसार में युवक से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख ठगे
हिसार में युवक से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख ठगे

Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में शांति निकेतन कॉलोनी के रहने वाले युवक के साथ आॅस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 23 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पानीपत के मतलोडा निवासी 4 लोगों पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित विकास ने बताया है कि शांति निकेतन कॉलोनी हांसी का रहने वाला है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी शांति निकेतन कॉलोनी निवासी सुदेश व अमित के द्वारा आरोपियों से मुलाकात हुई थी। फरवरी 2023 में आरोपी सुदेश व अमित ने उसको कहा था कि उनके पानीपत के मतलोडा में रहने वाले रिश्तेदार विदेश भेजने का काम करते हैं। वे उसको आॅस्ट्रेलिया भिजवा देंगे। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने कहा है कि मार्च 2023 में मतलोडा निवासी दो आरोपी उनके घर आए थे। आरोपियों ने कहा था कि उनका बेटा अमिन उर्फ आयुष दुबई में रहता है और वह काफी लोगों को दुबई से आस्ट्रेलिया भेज चुका है। वह विकास को भी पहले दुबई व फिर आॅस्ट्रेलिया भेज देगा। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने कहा है कि उक्त नामजद आरोपियों की बातों में आ गया और उनपर विश्वास कर लिया। इसके बाद विकास ने आरोपियों के कहे अनुसार कई बार उनके खातों में 23 लाख रुपए जमा करवा दिए। विकास का कहना है आरोपियों ने उसके पास आस्ट्रेलिया का वीजा भी भेज था। लेकिन उस वीजा में कुछ डिटेल्स छिपाई हुई हुई थी। आरोपियों पर यह कहने का भी आरोप है कि अगर यह डिटेल्स पोर्टल पर चैक करोगे तो वीजा ब्लॉक हो जाएगा। आरोपियों ने दुबई का वीजा भी उनके पास भेजा। 29 जून 2023 दुबई चला गया। दुबई जाने के बाद एक आरोपी ने उसको एक होटल के कमरे में रखा जहां पहले से ही सात ओर अन्य लोग रह रहे थे। वह करीब 4 महीनों तक दुबई में ही आरोपी द्वारा ठहराए गए होटल के कमरे में ही रहा। इसके बाद आरोपी ने फोन उठाने करने बंद कर दिए। फिर विकास को एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। विकास ने बताया कि जब उसके रुपए खत्म होने लगे तो वह तुरंत भारत आ गया। जब उसने वापस आकर आरोपियों से रुपए मांगे तो उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया। विकास ने आरोपियों पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने रुपए मांगने पर व कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारवा देने की धमकी भी दी है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।