Faridabad News: फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में 3 बच्चों के बाप ने विधवा को उतारा मौत के घाट

0
90
Faridabad News: फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में 3 बच्चों के बाप ने विधवा को उतारा मौत के घाट
Faridabad News: फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में 3 बच्चों के बाप ने विधवा को उतारा मौत के घाट

शादी के लिए बना रहा था दबाव नहीं मानी तो घोंपे चाकू
Faridabad News (आज समाज) फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में 3 बच्चों के बाप द्वारा एक विधवा महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी विधवा महिला पर शादी का दबाव बना रहा था। जअ वह नहीं मानी तो चाकू से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। व्यक्ति महिला से एकतरफा प्यार करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना सूरजकुंड के प्रभारी प्रह्लाद ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की 6 टीमें बना दी गई हैं।

महिला के पीछे पड़ा था नंदलाल

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान अनीता (40) के रूप में हुई है। वह फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके के महतोडेरा में रहती थी। महिला मानव रचना यूनिवर्सिटी की कैंटीन में सफाई करती थी। जबकि, आरोपी की पहचान नंदलाल उर्फ अशोक के रूप में हुई है। मृतका की ननद ज्योति ने पुलिस को बताया है कि आरोपी नंदलाल उनका पड़ोसी था। वह अनीता को पसंद करता था और अक्सर पीछा करता था। कभी-कभी उसका रास्ता भी घेरता था। अनीता उससे परेशान थी, लेकिन कभी पुलिस को शिकायत नहीं दी थी, क्योंकि उसे अपना नाम खराब होने का डर था।

साथ चलने से मना किया तो चाकू से किए वार

ननद के मुताबिक, बीते गुरुवार की सुबह अनीता अपने पड़ोस में रहने वाली महिला संगीता के साथ काम पर जा रही थी। जब वह रास्ते में झाड़ियों से होकर गुजर रही थीं तो झाड़ियों में पहले से छिपा बैठा आरोपी नंदलाल अचानक सामने निकलकर आ गया। उसने अनीता का रास्ता रोका और उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। अनीता उसकी बातों में नहीं आई तो साथ लाए तेजधार हथियार से अनीता पर हमला कर दिया। उसने अनीता के गले पर तीन बार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ी।

महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद नंदलाल वहां से फरार हो गया। जबकि, मौके पर मौजूद संगीता ने शोर मचाकर लोगों को जमा किया। उसने लोगों की सहायता से घायल अनीता को अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया।

मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी अनीता

ज्योति के अनुसार, अनीता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली थी। उसकी शादी 2012-13 में फरीदाबाद के रहने वाले राकेश के साथ हुई थी, लेकिन साल 2018 में राकेश की बीमारी के कारण हो गई। उनका कोई बच्चा भी नहीं था। तब से अनीता अकेले ही यहां रहती थी। अनीता अपनी आजीविका के लिए यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करती थी। उसकी हत्या के बाद उसका शव घर लाया गया और मायके वालों को भी सूचना दी गई। अनीता का अंतिम संस्कार अब उसके मायके झारखंड में ही होगा।

ये भी पढ़ें : PM Modi on Delhi Victory : दिल्ली में डबल इंजन की सरकार करेगी विकास : पीएम

ये भी पढ़ें : Delhi Election 2025 Analysis : आप के सामने अब संगठन बचाने की चुनौती