
कहा- भारतीय सेना की विश्व में सबसे अलग पहचान
Bhiwani News (आज समाज) भिवानी: अरुणाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि भारतीय सेना की विश्व में सबसे अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि आज संयुक्त राष्ट्र में भारतीय सेना की कई कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों में सुरक्षा की अस्थिरता हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में अद्भुत विजय हासिल करके विश्व में कङी सुरक्षा की व्यवस्था के लिए डंका बजाया था। महामहिम राज्यपाल अरुणाचल प्रदेश लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक रविवार को स्थानीय जाट भवन में राज रीफ वैटरन सोल्जर फैमिली के दसवें पूर्व सैनिक मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर उपस्थित पूर्व सैनिक योद्धाओं को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल कावल्यां त्रिविक्रम प्रणायक ने कहा कि देश की सेना में कई यूनिट हैं। उनमें से एक यूनिट यही है जो पूर्व सैनिक मिलन समारोह का उत्सव प्रति वर्ष आयोजित कर रही है। यह एक सामाजिक सरोकार के लिए प्रेरणा दायक सराहनीय कदम है।
देश में वातावरण बदल रहा है
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि देश में वातावरण बदल रहा है। देश की पहचान दुनिया में विकसित भारत की प्रगति से हो रही है। विकसित भारत के विकास में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय सेना का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेश, मालवीय, पाकिस्तान, चीन सहित कई देशों में असुरक्षा हलचल मची हुई है। आज भारतीय सेना के योद्धा देश की सीमाओं पर देश के सुरक्षा के लिए अदम्य साहस और नई टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था करके विश्व में अपना लोहा मानवा रहे है।
यह भी पढ़ें : Bangladesh News: भारत ने उठाया हिंदूओं पर हमले का मुद्दा, मंदिर पहुंचे मोहम्मद यूनुस