IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश का आरेंज और येलो अलर्ट

0
233
IMD Weather Forecast
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को भारी बारिश के बीच जलमग्न हुए सहार रोड से गुजरात यात्री।

Aaj Samaj (आज समाज), IMD Weather Forecast, नई दिल्ली: देश के अधिकतर राज्यों में मानसून के कारण हो रही बारिश से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हिमाचल, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों के अलावा देश के अन्य कई हिस्सों के लिए आॅरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर, मानसून ने लगभग पूरे देश को प्रभावित किया है।

दिल्ली : सात दिन तक बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार की तरह आज भी बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी संभावना है। दिल्ली में सात दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल : शिमला जिले में बाढ़ जैसी स्थिति, प्रदेश में 275 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से बारिश का सिलसिला जारी है और अब भी राहत के आसार नहीं हैं। आईएमडी के मुताबिक पांच दिन तक राज्य में बारिश का अनुमान है। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। भूस्खलन और भारी बारिश के कारण सूबे मे 275 सड़कें बंद हैं। बारिश की वजह से कल सात मकान, एक पशुशाला व एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। शिमला जिले में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

उत्तराखंड : भारी वर्षा का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में भी जलभराव

उत्तराखंड में भी लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन व जलभराव जैसी स्थिति है। मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभावित है।

गुजरात, मुंबई व गोवा का हाल

मौसम विभाग ने गुजरात में इस सप्ताह कहीं भारी बारिश तो कहीं हल्की व मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। गोवा में आज मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही लगभग 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। महाराष्ट में मुंबई के ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा में भारी बारिश के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।

बंगाल : कोलकाता में सड़कें लबालब, बिहार में 3 दिन बारिश

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश के बाद कई सड़कों पर जलजमाव हो गया है। सड़क पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर बिहार समेत अन्य क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के आसार हैं।

यह भी पढ़ें :  

Connect With Us: Twitter Facebook