IMD Today Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज से जोरदार बारिश का अलर्ट

0
78
IMD Today Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज से जोरदार बारिश का अलर्ट
IMD Today Alert: दिल्ली-एनसीआर में आज से जोरदार बारिश का अलर्ट

Delhi Weather Update, (आज समाज), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आज से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून की शानदार स्थिति बन रही है। शाम और रात के समय मौसम की गतिविधि अधिक सुखद होगी। रात में बारिश हो सकती है। अगले 5-6 दिन में दिल्ली में लगातार बारिश होने की संभावना है। तीन दिन के लिए दिल्ली-एनसीआर में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर भारत के पहाड़ों के लिए भी अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश व बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल व उत्तराखंड में पहले ही बारिश आफत बनी है। दोनों राज्यों के कई इलाकों भारी बारिश से कई जगह घर पानी में बह गए हैं और सैकड़ों लोगों के फंसे होने की संभावना जाताई जा रही है।

भारी बारिश के साथ बादल फटने की भी संभावना

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून हिमाचल, उत्तराखंड, नेपाल, सिक्किम, उप-हिमालयी, पश्चिम बंगाल और असम घाटी की तलहटी के समानांतर चल रही है, जिसके कारण यहां पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इस स्थिति में उत्तर भारत के पहाड़ों पर बादल फटने की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अभी पहाड़ों पर भारी बारिश की वजह से प्रलय की स्थिती बन गई है।

24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, खासकर मिजोरम में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है।

हरियाणा-पंजाब सहित इन इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान

वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी गुजरात में भी बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश संभावना है।