
Aaj Samaj (आज समाज), IMD Predictions, नई दिल्ली: चक्रवात बिपरजॉय के खत्म होने के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ी ली है और भारी बारिश से देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है लेकिन कई जगहों के लिए लगातार व तेज बारिश आफत बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून देश के 80 प्रतिशत हिस्से को कवर कर चुका है। उतर-भारत के कुछ राज्यों समेत गुजरात, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाके बचे हैं, जहां अभी मानसून नहीं पहुंचा है। अगले दो दिनों में इन राज्यों में भी मानसून के दस्तक देने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में 150 रोड बंद
बर्षाजनित हादसों में दो दिनों के भीतर 7 राज्यों के 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन व अन्य घटनाओं के चलते 150 रोड बंद हैं। अभी बारिश के राहत के आसार नहीं हैं। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ी इलाकों जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड और बाढ़ से त्रस्त असम के साथ अन्य कई नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।
- मानसून ने देश का 80% हिस्स कवर किया
- जलभराव से बेहाल हुए महाराष्ट्र व दिल्ली
- 24 घंटे बाद खुला चंडीगढ़-मनाली एनएच
महाराष्ट्र में आज अत्यधिक भारी बारिश की संभावना
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच भारतीय मौसम विभाग ने इस बीच कई राज्यों में पांच दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में आईएमडी ने येलो और आरेंज अलर्ट भी जारी है। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है। मौसम विभाग ने 27 जून को महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के पुणे शहर के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है।
बाढ़ से बेहाल असम व हिमाचल, उत्तराखंड में भी आफत
असम व हिमाचल प्रदेश में लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन और बाढ़ के कारण लगभग पिछले 24 घंटे से बंद चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग कल रात को खोला गया। यहां यातायात बाधित होने के कारण गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में भारी बारिश के कारण बिगड़े हालातों के बारे में बात की। सीएम ने बताया कि प्रशासन इस आपदा से निपटने में लगा हुआ है।
राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश
राजस्थान में भी मूसलाधार बारिश हो रही है। बूंदी में नदी-नाले उफान पर हैं। हर तरफ पानी ही पानी भरा हुआ है, जिसके कारण जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में राजस्थान में काफी ज्यादा बारिश के आसार हैं।
दो दिन में इन राज्यों में हुई 30 से ज्यादा मौतें
देश के पूर्वी, मध्य, उत्तर-पश्चिम व पश्चिमी राज्यों में पांच दिन मानसून सक्रिय रहेगा। 24 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। दो दिन में बारिश और भूस्खलन आदि की घटनाओं में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 30 से ज्यादा पहुंच गई है। इनमें से नौ लोगों की मौत हिमाचल प्रदेश में हुई है। वहीं 6-6 लोगों की मौत मुंबई और राजस्थान व दो-दो लोगों की मौत पंजाब और हरियाणा में हुई है। वहीं छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में करंट लगने से 1 महिला की जान गई है।
उत्तराखंड : कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा बंद, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू
उत्तराखंड में मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पिथौराढ़ प्रशासन ने कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा पर 30 जून तक रोक लगा दी है। पर्यटकों और ट्रैकर्स के लिए भी धारचूला और मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में प्रतिबंध लग गया है। बारिश और भूस्खलन के कारण पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई है, रुद्रप्रयाग में हो रही तेज बारिश और खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई थी, जिसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के ने बताया कि अगले चार दिन राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश की आशंका है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ और झारखंड का हाल
झारंखंड की राजधानी रांची में रिमझिम बारिश के कारण तापमान में दस डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है इसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश होगी।
हरियाणा : कई जिलों में अगले दिन के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, भवानी व चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक व सोनीपत में आज भारी बरसात की संभावना जताई है। इसके बाद भी अगले चार दिन तक इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें :
- Defence Minister Rajnath: पीओके भारत का हिस्सा था, है व रहेगा, संसद में कई प्रस्ताव पारित
- International Drug Addiction Day: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, परिणाम भी आने शुरू : अमित शाह
- Five New Vande Bharat Trains: पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित कीं 5 नई वंदे भारत, भोपाल से दिखाई हरी झंडी
Connect With Us: Twitter Facebook