IIFA Awards: आईफा के 25 वर्ष पूरे, जानें अब तक कहां-कहां हुआ आयोजन

0
20
IIFA Awards: आईफा के 25 वर्ष पूरे, जानें क्हां-कहां अब तक आयोजन हुआ
IIFA Awards: आईफा के 25 वर्ष पूरे, जानें क्हां-कहां अब तक आयोजन हुआ

IIFA Awards 2024, (आज समाज), नई दिल्ली: आज से अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) अवॉर्ड्स-2024 शुरू हो रहा है। भारतीय फिल्म उद्योग के इसे सबसे बड़ी अवॉर्ड सेरेमनी को तीसरी बार लगातार अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है। यहां हम आपको इस कार्यक्रम का इतिहास बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  IIFA Awards 2024: आज से आईफा अवॉर्ड्स, इस बार अबू धाबी में सजेगी महफिल, ट्रोल हुईं ऐश्वर्या

2000 में लंदन में हुई शुुरुआत 

दरअसल, आईफा अवॉर्ड्स को शुरू हुए इस बार 25 वर्ष हो गए। साल 2000 में इसकी शुुरुआत लंदन में हुई थी। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड सितारों ने तब इस अवॉर्ड्स सेरेमनी में एक साथ शिरकत की थी। उस दौरान चीन के स्टार जैकी चेन को भी आॅनरेरी अवॉर्ड से नवाजा गया था। शुरुआत से ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आईफा के ब्रांड एंबेसडर हैं।

2001 में प्रियंका ने किया होस्ट

2001 में साउथ अफ्रीका के सनसिटी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। तब मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इसे होस्ट किया था। वर्ष 2002 में मलेशिया के शहर गेंटिंग हाईलैंड में अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की गई। 2003 में साउथ अफ्रीका के जोहनसवर्ग में इस कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसी तरह अलग-अलग देशों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2004 में सिंगापुर में राहुल खन्ना और सेलेना जेटली ने होस्ट किया था।

भारत में सिर्फ एक बार हुआ है इवेंट

भारत में केवल एक बार 2019 आईफा अवॉर्ड का आयोजन हुआ है। उस समय महाराष्टÑ की राजधानी मुंबई में आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना ने इस अवार्ड शो को होस्ट किया था। इसके बाद 2022 से लगातार यह अबू धाबी में हो रहा है।

22 मिनट के डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी रेखा

अबू धाबी में इस बार कार्यक्रम की मेजबानी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, फिल्म निर्माता करण जौहर संग होस्ट करेंगे। अभिनेता विक्की कौशल भी इवेंट की मेजबानी करेंगे। रेखा, कृति सेनन, ऐश्वर्या राय बच्चन सहित कई बॉलीवुड सितारे अबू धाबी पहुंच चुके हैं। रेखा 150 डांसर्स संग 22 मिनट का डांस सीक्वेंस परफॉर्म करेंगी।

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार