IIFA Awards 2024: आज से आईफा अवॉर्ड्स, इस बार अबू धाबी में सजेगी महफिल, ट्रोल हुईं ऐश्वर्या

0
45
IIFA Awards 2024: आज से शुरू होगा आईफा अवॉर्ड्स, इस बार अबू धाबी में सजेगी महफिल
IIFA Awards 2024: आज से शुरू होगा आईफा अवॉर्ड्स, इस बार अबू धाबी में सजेगी महफिल

IIFA 2024, (आज समाज), नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) अवार्ड्स-2024 आज से अबू धाबी में शुरू होने जा रहा है। भारतीय फिल्म उद्योग में इसे सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। यह अवॉर्ड सेरेमनी तीन दिन तक चलेगी और इसमें बॉलावुड की नामी हस्तियां शिरकत करेंगी।

  • अबू धाबी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं ऐश और अराध्या

ऐश्वर्या, रेखा, शाहरुख सहित कई सितारे अबू धाबी पहुंचे

आईफा अवार्ड्स का कार्यक्रम अबू धाबी के यस आईलैंड होने जा रहा है। इसके लिए वहां अपनी बेटी अराध्या के साथ पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन, रेखा, शाहरुख खान, शाहिद कपूर, करण जौहर, विक्की कौशल सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंच चुके हैं। ऐश्वर्या राय हाल ही में पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा दिखा चुकीं हैं। ऐश और अराध्या का अबू धाबी एयरपोर्ट से वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में एडल्ट फिल्म स्टार रिया बर्डे गिरफ्तार

जानिए तीन दिन में कब क्या कार्यक्रम होगा

29 सितंबर तक चलने वाले आईफा अवार्ड्स-2024 में पहले दिन यानी आज चार साउथ फिल्म इंडस्ड्री का जश्न चलेगा। वहीं दूसरे दिन नाइट अवार्ड्स समारोह होगा। आखिरी व तीसरे दिन 29 सितंबर को म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए आईफा 2024 रॉक्स का आयोजन होगा।

ऐश्वर्या संग फिर नजर नहीं आए अभिषेक, लोग कर रहे कमेंट

एयरपोर्ट पर वीडियो में ऐश्वर्या आल ब्लैक लुक में नजर आई हैं। वहीं आराध्या ब्लैक व व्हाइट स्पोर्ट्स लुक में दिखी हैं। मां-बेटी के चेहरे पर आईफा में शामिल होने की खुशी साफ नजर आ रही है। यहां भी ऐश्वर्या राय के साथ उनके पति अभिषेक बच्चन नजर नहीं आए हैं, जिसको लेकर वीडियो पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

जानें क्या लिख रहे यूजर्स

एक यूजर ने लिखा है, आराध्या हमेशा अपनी मां संग रहती हैं। वह आज भी स्कूल नहीं गई। अन्य यूजर ने लिखा है, ऐश्वर्या राय अपनी बेटी का बचपन छीन रही हैं। एक यूजर लिखते हैं, हमें एक ट्रेंड चलाना हो कि SchoolforArdhya हैशटैग। एक अन्य यूजर ने लिख, यह अपनी बेटी को लेकर इतनी प्रोटेक्टिव क्यों हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से ऐश्वर्या व अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां बनने की रिपोर्ट्स हैं। ऐश ससुराल से अलग बेटी के साथ रह रही हैं। वह कहीं भी जाती हैं तो अभिषेक साथ नहीं होते हैं। इसी वजह से कई बारदोनों के तलाक की खबरें भी आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : Supreme Court: हाई कोर्ट की शर्त ऐसी, रोजी-रोटी पर बन आई, सुप्रीम कोर्ट ने किया रहम