सभी समस्याओं का समाधान कराना चाहो तो पढ़ो महर्षि दयानन्द का अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश: आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री

0
267
If you want to solve all your problems then read Maharishi Dayanand's immortal book Satyarth Prakash: Acharya Harishankar Agnihotri
If you want to solve all your problems then read Maharishi Dayanand's immortal book Satyarth Prakash: Acharya Harishankar Agnihotri
  • यदि जीवन में सुख चाहते हो तो यज्ञ करो: आचार्य हरिशंकर
आज समाज डिजिटल, पानीपत :
पानीपत। वैदिक परिवार के द्वारा विश्व कल्याण की कामना‌ से आयोजित गायत्री महायज्ञ में प्रवचन करते हुए आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने अपना सारा जीवन वेदों के प्रचार और समाज सुधार‌ के लिए अर्पित किया। प्राणि मात्र का हित करने के लिए कार्य किया, विश्वकल्याण के लिए आर्य समाज की स्थापना की और सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रन्थ लिखकर सभी मनुष्यों के जीवनोपयोगी आवश्यक जानकारी प्रदान किया।
सत्यार्थ प्रकाश में समस्त समस्याओं का समाधान है। महर्षि दयानंद के प्रचार से प्रभावित होकर समाज कल्याण और राष्ट्र रक्षा के लिए अनेकों वीरों ने बलिदान दिये, तब जाकर स्वतन्त्रता प्राप्त हुई।

यज्ञ हमारी दिनचर्या के साथ साथ विशेष अनुष्ठान भी है

समाज में जहां कहीं भी मानवता, धर्म, संस्कृति, राष्ट्रवाद दिखाई देता है उसका श्रेय महर्षि दयानन्द और आर्य समाज को जाता है। आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने बताया कि वैदिक काल में पूरे देशभर में प्रत्येक घर में दैनिक यज्ञ किया जाता था, जिसके‌ चलते सर्वत्र सुख था। आज भी ऐसा ही हो तो सर्वत्र सुख हो जाएगा। यज्ञ हमारी दिनचर्या के साथ साथ विशेष अनुष्ठान भी है। यज्ञ से सभी प्रकार का प्रदूषण दूर होता है और समस्त प्राणियों के उपयोगी वातावरण बनता है। इससे पहले आचार्य हरिशंकर के ब्रह्मत्व में यज्ञ संपन्न हुआ। राकेश बंसल, वीरभान सैनी, मुकेश बंसल व अनिल सैनी सपरिवार यज्ञमान रहे। कार्यक्रम में आने वाले सभी सज्जनों ने यज्ञ में आहुति डाली।

यज्ञ को अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिवाह के सरपंच रणदीप आर्य ने की। भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव ने मुख्यातिथि के तौर पर अपने संबोधन में कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन सनातन संस्कृति का प्रतीक है, जिसे हम सबको अपने जीवन का अंग बनाना चाहिए। यादव ने कहा कि यज्ञ इस संसार का श्रेष्ठतम कर्म है और इसे हर सनातनी को प्रतिदिन करना चाहिए। यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों का हर गली मोहल्ले में आयोजन होना चाहिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन वैदिक परिवार के सचिव डा. राजबीर आर्य ने किया। इस अवसर पर वैदिक परिवार प्रधान डा. पवन बंसल, डा. अंजली बंसल, आशीष दूहन, राजीव सचदेवा, दलबीर आर्य, अशोक अरोड़ा,भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, सह प्रभारी सुनीता गोयल, आर्य केंद्रीय सभा की प्रधाना बेला भाटिया, आचार्य संजीव वेदालंकार, सेक्टर 29 के प्रधान भगवान अग्रवाल, सुनील सैनी, सतीश सैनी, सतनारायण गुप्ता, आर्य समाज खैल बाजार के प्रधान आत्म आर्य, शिव कुमार आर्य, मोनिका दूहन, सीमा सचदेवा, रेखा सिंगला, निर्मल सैनी, गीता आर्य, कमलेश लिखा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :पहली धुंध का कहर, नेशनल हाईवे-44 आपस में भिड़े करीब 30 वाहन

ये भी पढ़ें :हर रोज बूथो पर हो रही हैं 15 बैठकें : शिक्षा मंत्री

ये भी पढ़ें :हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी को मिला प्लेसमेंट

Connect With Us: Twitter Facebook