Pregnancy : अगर आप मां बनना चाहती हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ टिप्स

0
212
अगर आप मां बनना चाहती हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ टिप्स

Pregnancy : की उम्र के बाद, महिलाओं को कंसीव करने में मु्श्किल आती है। वहीं, कई बार, शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव और भी कई कारणों के चलते, प्रेग्नेंट होने में दिक्कत आती है। महिलाओं को कंसीव करने के लिए, अपने फर्टाइल डेज के बारे में जरूर पता होना चाहिए। लेकिन, इसके साथ ही, सही खान-पान भी बहुत जरूरी है। आजकल अनियमित जीवनशैली, गलत खान-पान और भी काफी वजहों से महिलाओं को पीसीओडी, थायराइड जैसी दिक्कतें हो रही हैं। इनके चलते, प्रेग्नेंट होना मुश्किल हो जाता है। कई सीड्स और नट्स भी फर्टिलिटी को सुधारने में मदद करते हैं। यहां हम आपको 2 ऐसे ही बीजों के बारे में बता रहे हैं। सुबह खाली पेट इनका पानी पीने से आपके लिए कंसीव करना आसान हो सकता है।

  • अलसी के बीज, महिलाओं की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। ये पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को भी हल करते हैं।
  • अलसी के बीज एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से भी कंसीव करने में दिक्कत आती है।
  • ये बीज फर्टिलिटी को सुधारते हैं और प्रेग्नेंट होने के चांसेज को बढ़ा सकते हैं।
  • अलसी के बीजों से शरीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स का सही बैलेंस बना रहता है। हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए यह बीज बहुत जरूरी हैं।
  • मेथी के बीज, फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। पीरियड्स से जुड़ी सारी मुश्किलों को हल करने में भी ये बीज कारगर हैं।
  • यह सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी फायदेमंद है। ये बीज, स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • सेंधा नमक में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। ये फर्टिलिटी सुधारने में मदद कर सकते हैं।

फर्टिलिटी बूस्ट करने में मदद करेगा इन बीजों का पानी

सामग्री

मेथी के बीजों का पाउडर- 1 टीस्पून
अलसी के बीजों का पाउडर- 8 टीस्पून
सेंधा नमक- 1 टीस्पून

विधि

सभी चीजों को एक जार में बताई हुई मात्रा में मिलाएं।
अब इस 1 टीस्पून मिक्चर को 1 गिलास पानी में डालें।
इसे सुबह खाली पेट पिएं।