Himachal News : आर्थिक हालात ठीक है तो क्यों रुकी हैं भर्तियां : जयराम ठाकुर 

0
58
आर्थिक हालात ठीक है तो क्यों रुकी हैं भर्तियां : जयराम ठाकुर 
आर्थिक हालात ठीक है तो क्यों रुकी हैं भर्तियां : जयराम ठाकुर 
Himachal News (आज समाज)मण्डी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश की खूब किरकिरी करवा रहे हैं। एक दिन विधानसभा के अंदर कहते है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, दूसरे दिन कहते हैं कि प्रदेश की आर्थिक हालत ठीक है। फिर कहते हैं कि हम प्रदेश की आर्थिक हालत सही कर रहे हैं। कभी कहते थे कि श्रीलंका जैसे हालत बन जाएंगे? तो क्या मुख्यमंत्री ने सदन में भी झूठ बोलकर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया।
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग सच में समझ नहीं पा रहे हैं कि सरकार कहना और करना क्या चाह रही है। मुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्री सुबह कुछ कहते हैं और शाम को कुछ। उन्होंने कहा कि सीएम सदन में कहते हैं कि सीपीएस, मंत्री और विधायक दो महीने का वेतन रुककर तीसरे महीने में एक साथ लेंगे, लेकिन उसी शाम को पता चलता है कि मुख्यमंत्री अपने करीबी मित्र का मानदेय 30 हज़ार रुपए से बढ़ाकर एक लाख तीस हज़ार कर देते हैं। हास्यास्पद यह है कि सरकार में बैठे बहुत लोग कहते हैं कि उन्हें इस प्रकरण की जानकारी ही नहीं है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर आर्थिक संकट नहीं है तो प्रदेश के युवाओं को रोज़गार क्यों नहीं मिल रहा है? प्रदेश सरकार बेतहाशा क़र्ज़ क्यों ले रही है? रिजल्ट जारी होने के बाद नियुक्तियां क्यों नहीं मिल रही है? प्रदेश में बेसहारा लोगों को आर्थिक संबल देने की सहारा योजना को क्यों बंद कर दिया गया।