Weather Updates, (आज समाज), नई दिल्ली: हरियाणा-पंजाब सहित देश के कई अन्य राज्यों में दिन-ब-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है और मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ऐसे मौसम से राहत के आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने दोनों राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी बीते कुछ दिन से भीषण गर्मी ने लोगों के जीना मुहाल कर दिया है। लगभग पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। पारा 40 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया है। इस बीच प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। उधर पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम व अन्य में बारिश आफत बनी हुई है। क्षेत्र में आज भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
24 राज्यों में आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि राजस्थान और एमपी समेत देश के 24 राज्यों में आज मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान आंधी-तूफान की संभावना है और बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि का अनुमान है। इससे देश के अधिकतर राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी और प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। 24 में से कई राज्यों में कई जगह हीटवेव की चेतावनी है।
हरियाणा : अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार
आईएमडी अधिकारियों के अनुसार समूचे हरियाणा में हीटवेव का अलर्ट है और 28 अप्रैल तक ऐसा मौसम रहेगा। 29 अप्रैल को राज्य के 25 डिस्ट्रिक्ट में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। उस दिन सात जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है। प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पार कर गया। पंजाब में भी आज के लिए हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन 1.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। यह सामान्य से 4.5 डिग्री है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ, आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान के गंगानगर और बाड़मेर में शुक्रवार को दिन का तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने व उसके प्रभाव से राज्य के 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच आज से आंधी-बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसर 28 अप्रैल तक कई जिलों हल्की बारिश हो सकती हैं और बिजली भी गिर सकती है।
हिमाचल के 8 जिलों में बारिश का अनुमान
हिमाचल प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आज बारिश का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार राज्य के आठ जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। बिलासपुर, सोलन, हमीरपुर व ऊना आदि राज्यों में पूरा दिन मौसम रहेगा।
सिक्किम में फंसे 1000 पर्यटक निकाले, 1500 अब भी फंसे
सिक्किम में बीते दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के बीच कई जगह भूस्खलन हुआ है और इससे सड़कें बाधित होने से शुक्रवार को 1000 से अधिक पर्यटक फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं लगभग पर्यटक अब भी मंगन जिले में फंसे हैं। जिला प्रशासन ने सभी पर्यटक परमिट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिए हैं। टूर आॅपरेटरोंअगली सूचना तक किसी भी पर्यटक को उत्तरी जिलों में न भेजने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें : Northeast Weather: सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, हजारों पर्यटक फंसे