Hot Weather: ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आफत बनी गर्मी, पारा 40 पार

0
275
Hot Weather
Hot Weather: ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आफत बनी गर्मी, पारा 40 पार

Odisha & Chhattisgarh Weather, (आज समाज), भुवनेश्वर/रायपुर: उत्तर भारत में जहां पहाड़ों में बारिश व बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कुछ दिन के अंतराल में बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है, वहीं ओडिशा और इसके पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में गर्मी आफत बन गई है। ओडिशा के बौध इलाके में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री पहुंच गया है और यह देश में सबसे ज्यादा है। राज्य के ज्यादातर जिलों में पारा 40 के पार है।

ये भी पढ़ें : Weather Updates: हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बारिश-बर्फबारी का अनुमान

छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में गर्मी का येलो अलर्ट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अलावा दुर्ग और बिलासपुर जिले में अधिकतम तापमान 40 के आसपास दर्ज किया गया है। बिलासपुर शनिवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी उक्त तीनों संभागों में हीट-वेव की संभावना जताई है। राज्य के 16 जिलों में विभाग ने गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update: अगले 24 घंटे में हरियाणा में चलेंगी तेज हवाएं

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में खास परिवर्तन के आसार नहीं है। 48 घंटों के बाद तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल व ओडिशा सहित पूर्वी भारत में दिन के तापमान 5 डिग्री तक वृद्धि का अनुमान है। झारखंड और बिहार में आज कुछ जगह हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत के मौसम का हाल

पश्चिमी राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, व गोवा सहित पूरे पश्चिमी भारत में भी अगले 3-4 दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में अगले तीन दिन अधिकतम तापमान के कम से कम 2 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।

हिमालय से गुजरेंगे दो और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

हिमालय में अब भी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम नहीं हुई है। अगले सप्ताह दो और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के हिमालय से गुजरने का अनुमान है जिसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, व उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात और निचले इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें : Weather: जम्मू-कश्मीर व हिमाचल से दिल्ली तक फिर बारिश-बर्फबारी, अभी नहीं राहत के आसार, एमपी-छत्तीसगढ़ गर्मी बन रही आफत