Hot food side effects : जानिए गर्मागर्म खाने के नुकसान

0
227
Hot food side effects

Hot food side effects: दिनभर की थकान के बाद गर्मागर्म खाना मिल जाए या बरसात में भीगने के बाद गर्म सूप या खिचड़ी कोई आपके सामने अगर परोस दे तो इससे आपका मूड अच्छा हो जाता है। इससे ना केवल दिन भर की थकान तुरंत दूर हो जाती है बल्कि, इससे आपको बेहतर महसूस होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपको हमेशा हल्की गर्म चीजें ही खानी चाहिए। अगर आप बहुत गर्म खाना खाते हैं तो इससे आपकी हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

आंतों को हो सकता है नुकसान

उमस या गर्मी वाले मौसम में अगर आप गर्म खाना खाते हैं तो इससे आपकी आंतों को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे आंतों में जलन और गर्मी बढ़ सकती है।

जल सकती है जीभ

बहुत गर्म खाना खाने से आपकी जीभ जल सकती है। इससे जीभ पर छाले पड़ सकते हैं जिसकी वजह से आपको लम्बे समय तक दर्द और तकलीफ रह सकती है।

दांतों को हो सकता है नुकसान

ज्यादा गर्म खाना खाने से आपके दांतों को भी डैमेज पहुंच सकता है। इससे दांतों की उपरी परत या इनेमल डैमेज हो सकता है। दांतों का रंग खराब हो सकता है और टूथ सेंसिटिविटी बढ़ सकती है

गले में आ सकती है सूजन

बहुत गर्म खाना खाने वाले लोगों को यह पता होना चाहिए कि गर्म खाना खाने से उनके गले में सूजन आ सकती है। इससे उनकी फूड पाइप से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पेट से जुड़ी बीमारियां बढ़ती हैं

गर्म खाना खाने से पेट बिगड़ सकता है। इससे पेट की स्किन जल जाती है और पेट में छाले पड़ जाते हैं। पेट की जलन बढ़ने का डर भी गर्म खाना खाने से बढ़ सकता है। जिससे एसिडिटी, उल्टी और पेट में जलन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।