Haryana Assembly Election News: बरोदा में हुड्डा के करीबी ने कांग्रेस छोड़ी

0
177
बरोदा में हुड्डा के करीबी ने कांग्रेस छोड़ी
बरोदा में हुड्डा के करीबी ने कांग्रेस छोड़ी

Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा में कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही विकेट गिरनी शुरू हो गई हैं। बरोदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के दावेदार रहे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के करीबी डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने समर्थकों की बैठक बुला ली है। इसमें वह चर्चा कर आगे का फैसला लेंगे। कांग्रेस ने बीती रात 32 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। जिसमें बरोदा हलके से वर्तमान विधायक इंदुराज नरवाल को दोबारा टिकट दिया है। इंदुराज भी भूपेंद्र हुड्डा के करीबियों में गिने जाते हैं। उन्हें दोबारा टिकट देने पर हलके में बगावत शुरू हो गई है।

कपूर के घर पहुंचे समर्थक

कपूर सिंह नरवाल की टिकट कटने की सूचना के बाद सुबह ही समर्थक उनके आवास पर पहुंचने लगे थे। उनसे बातचीत के बाद कपूर नरवाल ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। साथ ही रविवार को 10 बजे अपने निवास स्थान पर कार्यकतार्ओं की मीटिंग बुलाई है। टिकट न मिलने पर कपूर नरवाल ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके साथ गद्दारी की है। बरोदा उपचुनाव में हुड्डा ने उनसे वादा किया था कि आम चुनाव में हर हाल में उनको टिकट दी जाएगी। चुनाव लड़ाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि वह हुड्डा को उनकी वादा खिलाफी का जवाब जरूर देंगे।

2 बार बरोदा से चुनाव लड़ चुके नरवाल

कपूर नरवाल बरोदा विधानसभा से दो बार 2009 और 2014 में इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार स्वर्गीय कृष्ण हुड्डा से हार गए थे। इनेलो के दो फाड़ होने के बाद खखढ में शामिल हो गए, लेकिन कुछ दिन बाद जजपा छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली थी। इसके बाद 2020 में बरोदा में हुए उपचुनाव के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गए थे।