Rohtak News : हुड्डा दलित विरोधी, जिस दिन उदयभान ने कर दी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर, उसी दिन उतार देंगे गाड़ी से: नायब सैनी

0
15
हुड्डा दलित विरोधी, जिस दिन उदयभान ने कर दी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर, उसी दिन उतार देंगे गाड़ी से: नायब सैनी
Rohtak News: हुड्डा दलित विरोधी, जिस दिन उदयभान ने कर दी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर, उसी दिन उतार देंगे गाड़ी से: नायब सैनी

कहा- हुड्डा और केजरीवाल पर प्रदेश की जनता नहीं करती विश्वास
Rohtak News (आज समाज) रोहतक: ब्राह्मण समाज के समर्थन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दलित विरोधी करार देते हुए कहा कि अगर उदयभान ने थोड़ी सी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर दी, तो वह उसे गाड़ी से भी उतार देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दलित विरोधी इतिहास रहा है और जिस दलित नेता ने भी ऊपर बढ़ने की कोशिश की है उसे नीचे गिराने के लिए भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस पार्टी ने काम किया है।

कांग्रेस पार्टी ने दलितों को केवल अपना वोट बैंक माना है। यही नहीं उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तो दामाद के रहमो कर्म पर सरकार चलाते थे। दामाद खुश होता था तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुश होते और अगर दामाद नाराज हो जाता तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कुर्सी हिल जाती थी। कांग्रेस तो फ्यूज हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में पिता पुत्र और देश में मां बेटा ही कांग्रेस पार्टी है। यही नहीं नायब सैनी ने अरविंद केजरीवाल को भी डॉन करार दे दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जेल गए अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बाद डॉन की तरह बाहर निकले।

भाजपा के पक्ष में माहौल

केजरीवाल को हरियाणा में नहीं पंजाब में जाना चाहिए और पंजाब के किसानों की फसल एसपी पर खरीद करवानी चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश की जनता को कोई विश्वास नहीं रहा है। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो झूठ और लूट के साथ राजनीति की है। लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। वह इसके लिए ब्राह्मण समाज का धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़ें :  Supreme Court: मेडिकल और डेंटल कोर्स में एनआरआई कोटा पूरी तरह धोखाधड़ी, धंधा बंद करे पंजाब सरकार