Home remedies for Period pain : मेथी दाना दिला सकता है पीरियड में होने वाले दर्द से राहत

0
101

Home remedies for Period pain : पीरियड में होने वाले दर्द को मेडिकल भाषा में डिसमेनोरिया कहा जाता है। ये पीरियड होने वाली हर महिला में काफी आम है। यह अनुमान है कि पीरियड शुरू होने वाली महिला में से 45% से 95% लोगों को डिसमेनोरिया का अनुभव होता है। डिसमेनोरिया 60% से 90% महिलाओं के जीवन की गुणवत्ता और उत्पादकता में बाधा डालता है।

ज़्यादातर लोग अपने पीरियड के दर्द को मैनेज करने के लिए पेन किलर या कुछ दवाओं जैसे एस्पिरिन, इबुप्रोफेन पर निर्भर हैं। ये दवाएं कुछ सालों से ही मौजूद हैं। हर्बल दवाएं हज़ारों सालों से हमारे बीच है। लेकिन हम फिर भी प्राकृतिक चीजों का सहारा नहीं लेते है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

मेथी के बीजों में डायोसजेनिन जैसे कंपाउंड होते हैं, जिनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं जो पीरियड्स में क्रैंप से जुड़ी सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

प्राकृतिक पेन किलर

मेथी के बीजों के एनाल्जेसिक गुण पीरियड के दौरान गर्भाशय के संकुचन के कारण होने वाले दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हार्मोनल संतुलन

मेथी के बीज हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे पीरियड के दौरान होने वाले गंभीर क्रैंप को कम किया जा सकता है।

पाचन सहायता

पीरियड में क्रैंप के साथ अक्सर पेट फूलना और कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं। मेथी के बीज पाचन में सुधार कर सकते हैं और इन लक्षणों को कम कर सकते हैं, जिससे पीरियड के दौरान आपको पूरी तरह से आराम मिल सकता है।

मेथी के बीजों की चाय

1-2 चम्मच मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें।
सुबह भीगे हुए बीजों को पानी के साथ लगभग 5-10 मिनट तक उबालें।
बीजों को छान लें और चाय पी लें। आप चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

मेथी का पानी

1 चम्मच मेथी के बीजों को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें।
सुबह खाली पेट पानी पिएं। ज्यादा लाभ के लिए भीगे हुए बीजों को चबा कर खा सकते है।

मेथी का पाउडर

मेथी के बीजों को पीसकर पाउडर भी बनाया जा सकता है और गर्म पानी या हर्बल चाय में मिक्स करके पिया भी जा सकता है।