- 13 मार्च को होगा होलिका दहन
Holika Dahan-2025, आज समाज डेस्क: रंगों के त्योहार होली का सभी को इंतजार रहता है और जल्द यह पर्व आने वाला है। इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। मतलब होलिका दहन 13 मार्च को होगा। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं।
यह भी पढ़ें : Amalaki Ekadashi: इस बार 10 मार्च को रखा जाएगा व्रत, जाने क्या हैं के फायदे
जानें क्या कहता है हिंदू पंचांग
हिंदू पंचांग में बताया गया है कि इस बार फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत गुरुवार के दिन 13 मार्च को सुबह 10:35 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 14 मार्च को होली के दिन 12:23 मिनट पर होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा मगर यह भद्रा काल में नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :Shanidev Path: शनिवार के दिन रखें व्रत, विधिपूर्वक करें शनि देव की पूज, बरसेगी अपार कृपा
13 मार्च को भद्रा पूंछ शाम 6: 57 मिनट पर से
पंचांग में कहा गया है कि 13 मार्च को भद्रा पूंछ शाम 6: 57 मिनट पर शुरू होगी और यह रात 8:14 मिनट तक रहेगी। इसके बाद भद्रा मुख का टाइम शुरू होगा और यह रात 10:22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च की रात 11:26 मिनट पर शुरू होगा जो रात 12:30 मिनट तक रहेगा। इस तरह इस दफा होलिका दहन के लिए एक घंटे 4 मिनट का टाइम है।
होलिका दहन की रात लोग करते हैं पूजा पाठ
होलिका दहन पर लोग लकड़ी या उपले आदि जलाकर दहन करते हैं। हिंदू पंचांग के आखिरी महीने फाल्गुन में कई पर्व होते हैं और इनमें होली मुख्य त्योहार है। होलिका दहन की रात लोग पूजा पाठ करते हैं और मान्यताओं के अनुसार पूजा-पाठ अत्यंत लाभकारी होता है। लेकिन दिवाली व अन्य त्योहारों की तरह होलिका दहन भी शुभ मुहूर्त में होता है।
यह भी पढ़ें : Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा कई परेशानियों से छुटकारा