आज समाज, नई दिल्ली: Holika Dahan 2025 Muhurat: रंगों के त्योहार होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार छोटी होली यानी होलिका दहन 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। होलिका दहन का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

होलिका दहन के दिन भद्रा का साया

इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा का साया रहेगा। इसलिए लोगों में होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर काफी असमंजस की स्थिति है। तो चलिए आज जानते हैं कि होलिका दहन पर कब-कब भद्रा का साया रहेगा।

शुभ मुहूर्त और समय

इस बार पूर्णिमा तिथि आज सुबह 10.36 बजे से 14 मार्च को दोपहर 12.23 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के साथ ही भद्रा काल भी रात 11.26 बजे से शुरू हो जाएगा। इसलिए भद्रा काल से बचते हुए 13 मार्च की रात 11.27 बजे के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

कैसे करें होलिका दहन?

होलिका दहन में एक पेड़ की टहनी को जमीन में गाड़कर, उसे चारों तरफ से लकड़ियों और उपलों से घेरकर, सही समय पर जला दिया जाता है। उपलों में छेद होते हैं, और गेहूं की नई बालियां और उबटन भी जलाया जाता है। ताकि व्यक्ति की सभी बुरी शक्तियां आग में जल जाएं।

इतना ही नहीं, यह भी माना जाता है कि होलिका की राख को घर लाकर उससे तिलक लगाने की परंपरा है। ज्योतिष के अनुसार होलिका पूजन के लिए कच्चा धागा बांधते हुए तीन बार परिक्रमा करें और गुलाल, अक्षत, फल, फूल आदि से पूजा करने के बाद होलिका की राख को घर में छिड़कें। होली की राख का तिलक भी लगाना चाहिए।