Holi-2025 Laddu Gopal, आज समाज डेस्क: देशभर में रंगों के त्योहार होली की धूम है। आज होलिका दहन है और कल यानी 14 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के भक्त भगवान को तरह-तरह के भोग लगात हैं। लेकिन शायद सभी लोग यह नहीं जानते हैं कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल को होली पर किस चीज का भोग लगाना चाहिए। अगर उन्हें उनकी पसंद का भोग लगाया जाए तो वह भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं।
यह भी पढ़ें : Holika Dahan: भद्रा काल में नहीं किया जाएगा होलिका दहन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त
ज्यादातर लोगों के घरों में विराजमान हैं लड्डू गोपाल
भगवान कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल ज्यादातर लोगों के घरों में विराजमान हैं और श्रीकृष्ण के भक्त उनकी एक छोटे बच्चे की तरह सेवा करते हैं। उनकी रोज पूजा-अर्चना करते हैं व उन्हें उनकी पसंद का भोजन करवाते हैं। भगवान कृष्ण का स्नान करवाने के बाद प्रतिदिन कई तरह से श्रृंगार किया जाता है।
विशेष चीजों का भोग लगाने की परंपरा
श्रीकृष्ण के भक्त त्योहार के अनुरूप भी लड्डू गोपाल के कुछ विशेष चीजों का भोग लगाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु श्रृद्धा व भक्ति भाव से लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करे तो उन पर जरूर भगवान की कृपा होती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि होली पर लड्डू को किन-किन चीजों को भोग जरूर लगाना चाहिए।
चंद्रकला या गुजिया
होली के दिन अधिकतर घरों में गुजिया या चंद्रकला बनती है और
इसे लोग लड्डू गोपाल को अर्पित करते हैं। भगवान कृष्ण के कई मंदिरों में होली वाले दिन लड्डू गोपाल को चंद्रकला का भोग लगाया जाता है। आप चाहें तो गुजिया या चंद्रकला में से कोई भी भोग घर में विराजमान लड्डू गोपाल को लगा सकते हैं।
मालपुआ या जलेबी
होली के अवसर पर आप घर में विराजमान भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप लड्डू गोपाल को मालपुआ या जलेबी का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि होली के दिन लड्डू गोपाल को जलेबी या मालपुआ का भोग लगाना शुभ होता है। कहते हैं कि श्रीकृष्ण को जलेबी या मालपुआ का भोग लगाने से भक्तों को उनका आशीर्वाद मिलता और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
दही से बने पकवान
फाल्गुन महीने में लड्डू गोपाल को दही के पकवानों का भोग लगाया जाता है। ऐसे में होली पर भगवान श्रीकृष्ण को मीठा दही या दही से बन व्यंजनों का भोग लगाया जा सकता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार वं संबंध मधुर होते हैं।
यह भी पढ़ें : Holi 2025: वसंत के आगमन व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है होली का पर्व