Holi: 100 वर्ष बाद इस बार होली पर बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

0
101
Holi
Holi: 100 वर्ष बाद इस बार होली पर बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

Trigrahi Yoga On Holi, आज समाज डेस्क: हिंदू पंचांग के आखिरी महीने फाल्गुन में कई त्योहार होते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में होली इस माह का मुख्य त्योहार है। रंगो के इस पर्व पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर खुशियां बांटते हैं। इस बार 14 मार्च यानी आने वाले शुक्रवार को होली मनाई जाएगी। होली पर ग्रहों का शुभ योग इस बार पर्व को और भी विशेष बना रहा है।

यह भी पढ़ें : Holika Dahan: भद्रा काल में नहीं किया जाएगा होलिका दहन, जानें क्या है शुभ मुहूर्त

बदल सकती है कुछ भाग्यशाली राशियों की किस्मत 

100 वर्षों के बाद इस बार होली के अवसर पर त्रिग्रही योग बन रहा है और यह योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। त्रिग्रही योग से कुछ भाग्यशाली राशियों की किस्मत बदल सकती है। साथ ही आकस्मिक आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। जिन राशियों के लिए इस बार की होली भाग्यशाली हैं वे नीचे बताई गई हैं।

यह भी पढ़ें :Shanidev Path: शनिवार के दिन रखें व्रत, विधिपूर्वक करें शनि देव की पूज, बरसेगी अपार कृपा

मीन राशि

इस बार की होली मीन राशि वालों के लिए शुभ अवसर लेकर आ रही है। इस दौरान आपके सभी काम बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ भी प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक तौर पर मीन राशि वालों की मजबूती बनी रहेगी। इसके अलावा शादीशुदा जीवन में रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ती देखने को मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए इस बार की होली बहुत खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन बन रहे त्रिग्रही योग से इन राशियों को काफी लाभ मिल सकता है। रिश्तों में सुधार व प्यार बना रहेगा। नौकरीपेशा व करियर से जुड़े लोगों की प्रगति भी पक्की है। साथ ही आर्थिक स्थिति में मजबूती हो सकती है। आने वाले दिनों में बढ़िया लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी इस बार की होली लाभ देने वाली साबित होगी। इन राशियों को होली पर अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। इनके आर्थिक पक्ष में भी सुधार आएगा। इसके अलावा दोस्तों व परिवार की भी मदद मिलेगी। कामकाज में तेजी बनी रहेगी और स्वस्थ भी बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें : Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा कई परेशानियों से छुटकारा