आज समाज, नई दिल्ली: Holi 2025 : होली पर हम एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाना पसंद करते हैं। हर कोई एक-दूसरे पर रंग लगाने के लिए बहुत उत्साहित रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी त्वचा कितनी संवेदनशील होती है? प्रदूषित वातावरण में, हमारी त्वचा के साथ पहले से ही कई समस्याएँ हैं। हर कोई अपने चेहरे को लेकर बहुत चिंतित रहता है।

किसी के चेहरे पर कील-मुंहासे होते हैं, तो किसी के चेहरे पर मुंहासे होते हैं। ऐसे में अगर होली के रंग हमारे चेहरे पर लग जाएँ, तो हमारे चेहरे को नुकसान भी पहुँच सकता है। अगर हमारे चेहरे को नुकसान नहीं पहुँचता है, तो कुछ रंग ऐसे भी हैं जो हमारे चेहरे से नहीं उतरते।

होली के रंग सिर्फ़ पानी से ही छुड़ाएं

आज हम होली के त्यौहार पर अपने चेहरे से रंग को सही तरीके से कैसे छुड़ाएं, इस बारे में जानकारी साझा करेंगे। हम आपको यह भी बताना चाहेंगे कि होली खेलने से पहले आपको कुछ टिप्स का पालन करना होगा, जिससे आपके चेहरे पर लगा रंग सिर्फ़ धोने से ही निकल जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

ये कुछ बातें हैं, जिन्हें आपको होली खेलने से पहले ध्यान में रखना होगा:

नारियल का तेल

आपको होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाना होगा। नारियल का तेल आपके चेहरे पर रंग नहीं जमने देगा। इसके साथ ही यह आपकी त्वचा को नमी भी प्रदान करेगा। जिससे आपकी त्वचा को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। इसलिए आपको होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल ज़रूर लगाना चाहिए।

एलोवेरा जेल

अगर आप होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाते हैं, तो यह आपकी त्वचा पर एक परत बना देगा। यह परत आपके चेहरे को होली के रंगों से बचाने में मदद करेगी। इसके साथ ही यह हमारे चेहरे में नमी भी बनाए रखेगा।

सनस्क्रीन

होली का त्यौहार मनाने के लिए लोग अपने घर के आंगन में या किसी खुली जगह पर खेलते हैं।  जिससे हमारी स्क्रीन का सीधा संपर्क सूरज से होता है। अगर हम अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगाते हैं, तो यह न केवल हमें हानिकारक विकिरणों से बचाएगा बल्कि रंगों को हमारे चेहरे पर रहने से भी बचाएगा।

अपने चेहरे की चिंता न करें

ये थे कुछ प्राकृतिक तत्व जिनके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे को बिल्कुल पहले जैसा रख सकते हैं। इस होली आपको अपने चेहरे की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। बहुत से लोग हैं जो अपने चेहरे की चिंता में होली नहीं खेलते हैं।