Bhadra & Lunar Eclipse On Holi, आज समाज डेस्क: होली के त्योहार पर इस बार भद्रा का साया है और साथ ही चंद्र ग्रहण भी लगेगा। भद्रा काल का साया आज सुबह 10 बजे से शुरू है जो रात 10:30 बजे तक रहेगा, इसलिए इसके बाद ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। होलिका दहन के साथ ही होली का पर्व शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें :  Holika: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी है होलिका दहन, जानें क्यों जलाए जाते हैं उपले और लकड़ियां

देशभर में होली कल मनाई जाएगी। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण शुक्रवार सुबह 9 बजकर 27 मिनट पर शुरू होगा और यह दोपहर साढ़े तीन बजे तक रहेगा। ज्योतिष के मुताबिक होली पर भद्रा व चंद्र ग्रहण का होना कुछ राशियों के लिए कष्टकारी बन सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी राशिया हैं जिन्हें लाभ पहुंचाने के लिए उपाय किए जा सकते हैं।

मकर – शिव चालीसा का पाठ करें

भद्रा और चंद्र ग्रहण के प्रभाव के कारण मकर राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए हेल्थ का खास ध्यान रखना होाग। इस दौरान आपकी योजनाएं नाकाम हो सकती हैं। मकर राशि वालों को शिक्षा और करियर में भी दिक्कत आ सकती है। इस राशि के लोग उन लोगों से दूर रहें जो आपके सामने तो आपके शुभचिंतक बनते नजर आते हैं लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते हैं। आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

कन्या और सिंह – सावधान रहने की जरूरत

कन्या और सिंह और वालों को भी होली पर सावधान रहने की जरूरत होगी। चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव उनके जीवन को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे लोगों के जीवन में चंद्रमा से संबंधित चीजों का दान करने से संतुलन लाया जा सकता है।

मिथुन – परिवार में हो सकता है वाद-विवाद

मिथुन राशि के जातकों पर भी चंद्र ग्रहण व भद्रा का असर पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा बात करना इस राशि के लोगों पर बोझ बन सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग न मिलने से परेशान होगी। होली व उसके बाद आने वाले कुछ सप्ताह वैवाहिक रिश्तों के लिए भी उतार-चढ़ाव भरे हो सकते हैं। लाभ प्राप्ति के लिए आप ‘ॐ सोम सोमाय नम:’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।

वृश्चिक – प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में भी होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा के कारण उथल-पुथल हो सकती है। गैर-जरूरी खर्चों की वजह से ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति खराब होगी। न चाहते हुए भी आपको घर या कार्यस्थल पर बदलाव देखने पड़ सकते हैं। कुछ नौकरीपेशा लोगों का दूर तबादला हो सकता है। प्रेम जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं। आपको चंद्र ग्रहण के दिन चावल, चीनी, कपड़े या घी आदि का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Holika Dahan से पहले बाहर निकाल दें घर में रखे पुराने जूते-चप्पल और कपड़े, आएगी सुख-समृद्धि