Hockey Samrat Major Dhyanchand के जन्म उत्सव पर कराए गए हॉकी मैच

0
189
Hockey Samrat Major Dhyanchand
Hockey Samrat Major Dhyanchand

Aaj Samaj (आज समाज),Hockey Samrat Major Dhyanchand, पानीपत : भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के जादूगर माने जाने वाले मेज़र ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उनकी पुण्य स्मृति में आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में लड़कों एवं लड़कियों के मध्य हॉकी मैच आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले मेज़र ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर कुमारी संतोष धीमान, सीटीएम राकेश कुमार सोनी, विद्यालय की प्रबंधन समिति से वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र सिंगला, प्रबंधक सी.ए. कमल किशोर, वाइस चेयरमैन अरुण आर्य, प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा, उप प्रधानाचार्या अनुभा गुप्ता एवं स्कूल का स्पोर्ट्स स्टाफ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में उपस्थित रहे।

 

खेल को सदैव समर्पण और सौहार्द भाव से खेलना चाहिए

मुख्य अतिथि महोदय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यानचंद जी हॉकी के महान खिलाड़ी थे। हॉकी को राष्ट्रीय खेल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मेजर ध्यानचंद का विशेष योगदान रहा। हमें भी अपने खेल को सदैव समर्पण और सौहार्द भाव से खेलना चाहिए। इस अवसर पर लड़कों का मैच चंदन बाल विकास बनाम गुरु ब्रह्मानंद  के मध्य खेला गया जिसमें गुरु ब्रह्मानंद स्कूल के खिलाड़ियों ने विजय हासिल की। लड़कियों के मैच आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की ही दो टीमों के मध्य हुआ जिसमें टीम ए ने सर्व उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। आज के इस अवसर में जिला स्तरीय स्कूल  हॉकी खेल भी आयोजित किए गए। रोमांचक एवं आनंद पूर्ण वातावरण में आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

 

 

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 30 August 2023 : इन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसी को मिलेगी नौकरी तो किसी को पैसा

यह भी पढ़ें : Festival of Rakshabandhan : पावन पर्व रक्षाबंधन पर करनाल के बाजारों में उमड़ी भीड़,

Connect With Us: Twitter Facebook