Hit And Run Case: कर्नाटक के मंगलुरु में कार ने 5 महिलाओं को कुचला, 1 की मौत

0
196
Hit And Run Case
कर्नाटक के मंगलुरु में कार ने पांच लोगों को कुचला, मौत

Aaj Samaj (आज समाज), Hit And Run Case, बेंगलुरु: कर्नाटक के मंगलुरु में तेज रफ्तार हुंडई ईआन कार ने पांच महिलाओं कुचल दिया जिनमें से एक महिला की मौत हो गई और तीन लड़कियों सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। हादसा कल शाम मंगलुरु में मन्नागुड्डा जंक्शन के पास हुआ। पांचों लोग फुटपाथ पर पैदल जा रहे थे तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सीसीटीवी फुटेज में हादसे का शिकार हुईं महिलाएं कम भीड़ वाले फुटपाथ पर चलते दिख रहे हैं।

महिला को कुछ मीटर तक घसीटता ले गया चालक

पुलिस ने बताया कि कार कमलेश बलदेव नाम का व्यक्ति चला रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि पीछे से आ रही कार ने पहले चार महिलाओं को टक्कर मारी। उसके बाद एक अन्य महिला को टक्कर मार दी। महिला ने कार को पास आते देखकर भागने की कोशिश भी की। इस बीच कार फुटपाथ पर लगे एक पोल से जा टकराई। बाद में डिवाइडर से टकराने से पहले कार चालक महिला को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले जाता दिख रहा है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय रूपश्री के रूप में हुई है।

लापरवाही से मौत का मामला दर्ज

हादसे के बाद आरोपी कार को एक शोरूम के सामने खड़ा करके फरार हो गया। बाद में पता चला कि वह घर चला गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने पिता के साथ थाने आया। अचानक हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। वाहन रुक गए और लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। एक महिला उठने में कामयाब रही, लेकिन लंगड़ा रही थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आटो में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने लापरवाही से मौत का मामला सहित भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें :

Connect With Us: Twitter Facebook

  • TAGS
  • No tags found for this post.