Hissar News: दीपेंद्र हुड्डा की आत्मा में बसता हैं संविधान : साहिल दहिया

0
57
Constitution resides in the soul of Deependra Hooda: Sahil Dahiya
साहिल दहिया

(Hissar News)हिसार। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनेलिस्ट एडवोकेट साहिल दहिया ने कहा है कि देश का संविधान सांसद दीपेंद्र हुड्डा की आत्मा में बसता है। संविधान पर टिप्पणी होगी तो दीपेंद्र जरूर बोलेगा। दीपेंद्र हमेशा कहते रहे हैं कि बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा लिखित देश के संविधान पर उनके दादा चौ. रणबीर सिंह के भी हस्ताक्षर हैं। वे किसी भी कीमत पर संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। दीपेंद्र ने संसद में सही समय पर सही बात कही थी। लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर के  शपथ लेने के दौरान ‘जय संविधान’ कहा तो उन्हें टोका, जो गलत था। दीपेंद्र हुड्डा इस पर तुरंत आपत्ति की, जो संविधान के प्रति उनकी निष्ठा को प्रदर्शित करती है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दीपेंद्र की बात की सम्मान करना चाहिए था।

संविधान को लेकर भाजपा की नीयत साफ नहीं : साहिल दहिया

साहिल दहिया ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष के व्यवहार से साफ हो गया है कि संविधान को लेकर भाजपा की नियत साफ नहीं है। कांग्रेस के सांसद जय संविधान बोलते हैं तो लोकसभा अध्यक्ष महोदय को परेशानी होती है।साहिल दहिया ने कहा है कि देश ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को संविधान को बचाने की ताकत दी है। भाजपा की मनमानी अब नहीं चलने वाली है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने भी संविधान को लेकर पार्टी का रूख तुरंत साफ कर दिया है।

साहिल दहिया ने कहा है कि शायद भाजपा भूल रही है कि दीपेंद्र हुड्डा ओम बिरला से लगभग 9 गुणा अधिक मतों से जीत कर संसद में पहुंचे हैं। वे पांच बार के सांसद हैं और स्वतंत्रता सेनानी परिवार के चिराग और हरियाणा प्रदेश के निर्विवाद रूप से सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनकी सहजता, सरलता और भलमानसी का उनके विरोधी भी सम्मान करते हैं। ऐसे उच्च आदर्शों वाले सांसद के साथ इस प्रकार का व्यवाहर करके लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। साथ ही संविधान के प्रति अपनी तथा भाजपा की मानसिकता को भी प्रकट किया है। कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें:https://www.aajsamaaj.com/kaithal-news-mla-leela-ram-and-chairperson-surbhi-garg-inaugurated-rotary-international-chowk/