Hisar News: आयरलैंड में दक्षिण एशियाई सम्मेलन में खेल संस्कृति पर शोध प्रस्तुत करेंगी हिसार की बेटी

0
131
Hisar News: आयरलैंड में दक्षिण एशियाई सम्मेलन में खेल संस्कृति पर शोध प्रस्तुत करेंगी हिसार की बेटी
Hisar News: आयरलैंड में दक्षिण एशियाई सम्मेलन में खेल संस्कृति पर शोध प्रस्तुत करेंगी हिसार की बेटी

डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी में 15 से 17 अप्रैल चलेगा सम्मेलन
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार की बेटी आयरलैंड में दक्षिण एशियाई सम्मेलन में खेल संस्कृति पर शोध प्रस्तुत करेंगी। मनीषा हिसार के गांव कोहली की रहने वाली है। मनीषा की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस 8वीं वार्षिक साउथ एशियन कांफ्रेंस का आयोजन 15 से 7 अप्रैल 2025 तक आयरलैंड की डबलिन सिटी स्थित यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है।

सम्मेलन का आयोजन आयरलैंड इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा है। मनीषा इससे पहले भी देशभर के कई विश्वविद्यालयों में खेल और लैंगिक विषयों पर शोध प्रस्तुत कर चुकी हैं। मनीषा का कहना है कि यह मंच हरियाणा की खेल संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। साथ ही इसमें महिलाओं की भूमिका को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में पीएच डी कर रही है मनीषा

बता दें कि मनीषा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमफिल की डिग्री भी प्राप्त की है। मनीषा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पीएच डी कर रही हैं। उनका शोध विषय भारत में खेल फिल्मों की सांस्कृतिक काव्यशास्त्र है। इसमें वह हरियाणा की खेल संस्कृति और लैंगिक पहचान पर काम कर रही हैं। डबलिन सम्मेलन में वह संघर्ष, अवसर और विजय: भारतीय खेलों में हरियाणा की भूमिका विषय पर अपना शोध प्रस्तुत करेंगी। मनीषा ने सरकारी पीजी कॉलेज, हिसार से अंग्रेजी में एमए किया है।

ये भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ मिल रही शिकायतों की जांच करेंगी एचसीएस अधिकारियो की कमेटी