Hisar News: हिसार का जवान सिक्किम में शहीद

0
171
Hisar News: हिसार का जवान सिक्किम में शहीद
Hisar News: हिसार का जवान सिक्किम में शहीद

कल पैतृक गांव अग्रोहा लाया जाएगा जवान का पार्थिव शरीर, सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार का जवान सिक्किम में शहीद हो गया। जवान का पार्थिक शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव अग्रोहा लाया जाएगा। अंतिम दर्शन करने के उपरांत गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिसार के अग्रोहा के वासी अजय 2019 में सेना में भर्ती हुआ था। मात्र 26 साल के अजय बीआरओ (बॉर्डर रोड आगेर्नाइजेशन) में थे और इन दिनों भारत सरकार के रोड प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके साथ दुर्घटना हो गई और वह शहीद हो गए।

अजय के साथ हुए हादसे की सूचना जैसे ही उनके परिवार को मिली तो परिवार ही नहीं बल्कि उनके पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अजय का 14 फरवरी 1993 को जन्म हुआ था। उनके पिता हरपाल और मां रोशनी गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। अजय की 2018 में शादी हुई थी और उनकी एक साल की बेटी है। अजय पत्नी सुशीला और बेटी के साथ सिक्किम में ही आर्मी क्वाटर में साथ रह रहे थे। अजय ने 22 मार्च को अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था।

नेशनल हाईवे 10 को करने का कर रहे थे काम

अजय मार्च 2019 में बीआरओ में भर्ती हुए थे, यह भी सेना का ही विंग है, जो दुर्गम इलाकों में सड़कें बनाने सहित अन्य काम करता है। अजय इन दिनों सिक्किम में रक्षा मंत्रालय के अधीन परियोजना स्वास्तिक (नेशनल हाईवे 10 को रिपेयर करने का काम) में कार्य कर रहे थे।

चीन के साथ वाले एरिया को भारत से जोड़ता हाइवे

सिक्किम के बार्डर एरिया को जोड़ने वाला यह हाईवे बीते दिनों आई बाढ़ में टूट गया था। यह हाईवे चीन के साथ वाले एरिया को भारत से जोड़ता है और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसी दौरान एक हादसे में उन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राण दे दिए।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में सताने लगी गर्मी, 38 डिग्री पर पहुंचा पारा

यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक अप्रैल से होगी गेहूं, जौ और चना की खरीद