Hisar News : विधायक विनोद भयाना ने पांच विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

0
82
MLA Vinod Bhayana inaugurated the construction work of five development projects
  • दयाल सिंह कॉलोनी में बरसाती पानी निकासी के लिए बिछाई जाएगी 8 इंच चौड़ी, 2400 मीटर लंबी पाइप लाइन, तीन माह में होगा काम पूर्ण
(Hisar News) हांसी। विधायक विनोद भयाना ने हांसी  हल्के में विकास की गति को और तेज करते हुए सोमवार को 2 करोड़ 41लाख रुपए की लागत से पूर्ण होने वाली पांच विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।  श्री भयाना ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन विकास परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है साथ साथ उन्हें त्वरित आधार पर पूरा करवाने के लिए समय सीमा भी निर्धारित की जा रही है ताकि लोगों को इन विकास कार्यों की सुविधा उपलब्ध होने में किसी प्रकार की कोई देरी नहीं हो। विधायक ने विकास परियोजनाओं पर निर्माण कार्य शुरू करवाने के उपरांत जन समस्याएं भी सुनी उन्होंने दयाल सिंह कॉलोनी में लोगों की समस्या का समाधान करते हुए घोषणा की की इस गांव की कोई भी गली कच्ची नहीं रहने दी जाएगी। गांव की जिन गलियों को जल आपूर्ति पाइपलाइन बिछाने के लिए उखाड़ जाएगा उन सभी गलियों का निर्माण तुरंत करवाया जाएगा।

8 इंच चौड़ी, 2400 मीटर लंबी इस पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर 82 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी

इन विकास परियोजनाओं पर निर्माण कार्य हुआ शुरू: विधायक ने  दयाल सिंह कॉलोनी में बरसाती पानी निकासी की सफाई व्यवस्था करवाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करवाया । 8 इंच चौड़ी, 2400 मीटर लंबी इस पाइपलाइन बिछाने के कार्य पर 82 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी। यह विकास कार्य आगामी 3 माह के अंदर पूरा हो जाएगा। भाटला गांव में 67 लाख रुपए की लागत से पार्क का निर्माण तथा खेतों का कच्चा रास्ता पक्का करवाया जाएगा। घिराय गांव की फिरनी को पक्का करवाया जाएगा तथा इस गांव में एक व्यायाम शाला भी बनवाई जाएगी। इन दोनों विकास कार्यों पर 64 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। उन्होंने शहर के बगड़ चौक को पक्का करवाने तथा न्योलिया स्वर्ग आश्रम में 20 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बड़े कमरे का निर्माण कार्य शुरू करवाया। विकास कार्य करवाने में पहले भी कमी नहीं छोड़ी, आगे भी करवाएंगे ,बस आप लोग चुनाव में जोटा मार दियो: विधायक ने भाटला, दयाल सिंह कालोनी, घिराय व शहर के कई वार्डो का दौरा कर विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान विधायक को फूल मालायें पहनकर लोगों ने शानदार स्वागत किया। दयाल सिंह कॉलोनी में कई गांव के सरपंचों ने सामूहिक रूप से पगड़ी पहनकर स्वागत किया।

विकास कार्य करवाने का यह सिलसिला जन आकांक्षाओं के अनुरूप जारी रहेगा

इस दौरान विधायक ने कहा कि हांसी हल्के का सेवक होने के नाते क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी गई है। पहले भी हलके के विकास के लिए लोगों की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्य करवाये आगे भी विकास कार्य करवाने का यह सिलसिला जन आकांक्षाओं के अनुरूप जारी रहेगा। बस आप लोग चुनाव में वोटो का जोटा मार दियो। इस अवसर पर पार्षद  प्रतिनिधि मीनू मुआल, पार्षद प्रतिनिधि नवदीप बिडलान, अशोक ठकराल, पार्षद बलवान, पार्षद सुनील मंत्री,  सरपंच श्याम खांडा सरपंच सुरेंद्र गहलोत, सरपंच प्रतिनिधि अनूप सिंह, सरपंच रविंद्र सिंह, सरपंच सुरेंद्र,काला मेंबर, कुलदीप खांडा, राजेंद्र सैनी, राजकुमार भोला, प्रवीण खींची, शमशेर प्रधान मांगेराम रामलाल ,सुबे सिंह, बलबीर सिंह तथा जेई सचिन लंबा सहित कोई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।