Hisar News : गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना दौरान घायल व्यक्तियों की करें मदद : पुलिस अधीक्षक

0
24
Help the injured during road accidents during the golden hour: Superintendent of Police
पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ।

(Hisar News ) हांसी। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने यातायात के नियमों का पालन करना क्यों है जरूरी व यातायात के नियमों का पालन न करने से आमजन को होने वाली हानी के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी शहर का यातायात सुव्यवस्थित रह सके। इसके लिए यातायात नियमों का पालन करके सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हम सभी का दायित्व है, क्योंकि छोटी सी भी गलती हो जाने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है।

यातायात के नियमों के पालन के अभाव में किसी की भी जान जा सकती है जिसका खामियाजा परिवार के लोगों को भुगतना पड़ सकता है। इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने से ट्रैफिक जाम की समस्या से भी निजात पाई जा सकती है। अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और सही सलामत आप अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकते हैं। विशेष कर मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक अहमद ने कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों की पालना हेतु लगातार जागरूक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें

पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मागों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। मार्गों पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें। आंकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन भी इसमें एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी सुरक्षित रख सकते हैं। जो चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कसा जाता है। जो लोग यातायात नियमों को तोड़ते हुए पाए जाते हैं, उन पर जुर्माना लगाया जाता है।

यह अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर पूरे परिवार को ही बिठा लेते हैं। चार-चार बच्चों को एक साथ बिठा लेते हैं। यह उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खुद व परिवार की सुरक्षा के साथ औरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना जरूरी है। किसी भी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भर नहीं होती, पूरा परिवार उजड़ जाता है। उन्होंने कहा कि गोल्डन ऑवर में सड़क दुर्घटना दौरान घायल व्यक्तियों की अवश्य मदद करें,आपकी छोटी सी मदद परिवार को बिखरने से बचा सकती है।

 

यह भी पढ़ें :  Utterpardesh News :डासना में महापंचायत को लेकर दिन भर रहा बवाल, पुलिस ने किसी को मंदिर तक नहीं जाने दिया