Hisar News : भगवान भक्ति से रक्षा बन्धन में बन्ध जाते है : पुरूषोतम जोशी

0
54
God binds us in the bond of protection by devotion: Purushottam Joshi

(Hisar News ) हांसी।  भगवान सत्यनारायण कथा वाचन व श्रवण से एवँ उनकी भक्ति से भगवान रक्षा सूत्र मे विशेष रूप से बन्ध जाते है जोकि अत्यंत कल्याणकारी है। उक्त शब्द चौपटा बाजार स्थित विष्णु भगवान मन्दिर ट्रस्ट द्वारा चौपटा बाजार स्थित मंदिर प्रांगण में पावन पूर्णिमा के दिन आयोजित श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा वाचन करते हुए कथा वाचक पंडित पुरूषोतम जोशी ने कहे। कथा में समाजसेवी अनिल जोगी अपनी पत्नी बबली देवी सहित मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। श्री विष्णु भगवान मन्दिर के पुजारी एवँ कथा वाचक पंडित पुरुषोत्तम जोशी ने श्री सत्यनारायण भगवान जी की कथा करते हुए सर्वप्रथम कथा की महत्ता बताते हुए कहा कि जो भगवान का ध्यान करते है भगवान उनको विशेष फ़ल प्रदान करते है। आज रक्षाबंधन के अवसर पर सत्य नारायण भगवान जी की कथा वाचन करते हुए पण्डित पुरुषोत्तम जोशी जी ने ये भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान सत्यनारायण जी की आराधना करनी चाहिये एवँ नियमित तौर पर इनकी कथा का वाचन करना चाहिए।

उन्होंने आगे कथा करते हुए कि भगवान सत्यनारायण की कथा मृत्यु को सम्मुख रखकर जीवन जीने को कहती है, जबकि इंसान अपने भौतिकवाद को ऊपर रखकर असल जीवन को भूल जाता है। कई बार भौतिकवाद और जीवन की सुख सुविधाओं के लिए गलत रास्ते भी अपनाता है जो गलत है। मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल ने बताया कि मंदिर प्रांगण में कथा का आयोजन हर महीने पूर्णिमा के दिन किया जाता है। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाता है।  इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव प्रवीण बंसल, प्रबंधक रतन कुमार शर्मा, पुर्व नायब तहसीलदार अमरनाथ, पुर्व मुख्याध्यापक जय भगवान, मनजीत सिंह जांगड़ा, गौरव पुनिया, जयमल सिंह यादव, विकास जैन, सतीश मंगल, भीम सैन, रामनिवास सरोहा, गौरव मंगल, मधु बंसल, मधु गोयल, ज्योति शर्मा, देबो देवी, कुसुम, बाला देवी, प्रियंका, मोनिका, प्रेमलता, गंगा देवी, शान्ति जोशी, दीक्षित शर्मा, पूर्व बंसल, निवेदिता, अनुश्री सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।