Himachal News : हिमाचल को केंद्रीय आमदनी से 10351.82 करोड़ मिलेंगे : हर्ष मल्होत्रा 

0
45
हिमाचल को केंद्रीय आमदनी से 10351.82 करोड़ मिलेंगे : हर्ष मल्होत्रा 
हिमाचल को केंद्रीय आमदनी से 10351.82 करोड़ मिलेंगे : हर्ष मल्होत्रा 
नेशनल हाईवे, टनल निर्माण को बजट से मिलेगी स्पीड
 
Himachal News (आज समाज)शिमला‌। केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मोदी- 3 के पहले बजट की बारीकियों और अहम मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने केंद्रीय बजट को विकसित भारत का मार्ग बताया और कहा कि इस बजट में हिमाचल को भी बहुत कुछ मिला है तथा हिमाचल का नाम केंद्रीय बजट में अंकित किया गया था।
केंद्रीय मंत्री ने यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अधोसंरचना की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को बहुत लाभ हुआ है। अधोसंरचना के लिए देशभर में 11 लाख 11 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जो देश के जीडीपी का 3.4 फीसदी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी अनेकों राज्यमार्ग का काम चल रहा है और इस बजट में इन सभी परियोजनाओं को बड़ा बल मिलेगा।
हाइवे की दृष्टि से पठानकोट-मण्डी 10067 करोड़ रुपए, मटौर-शिमला 10512 करोड़ रुपए, कीरतपुर-मण्डी-कुल्लू-मनाली-13784 करोड़ रुपए, पिंजौर-बद्दी-नालागढ़- 1692 करोड़ रुपए, परवाणू-सोलन-कैथलीघाट-शिमला 7632 करोड़ रुपए का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल को केंद्रीय आमदनी में से 10351.82 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होगी।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इसी प्रकार सुरंगों की दृष्टि से पठानकोट-मण्डी मार्ग पर 5 टनल्स-2472 करोड़ रुपए, मटौर-शिमला पर 3 टनल्स-1747 करोड़, कीरतपुर-मण्डी-कुल्लू-मनाली पर 4 टनल्स-5632 करोड़, परवाणू-सोलन-कैथलीघाट-शिमला में 4 टनल्स-1231 करोड़ रुपए के एतिहासिक कार्य हुए हैं और हो रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं को बजट की दृष्टि से बल मिलेगा।