Himachal Weather: शिमला व आसपास के इलाकों में मौसम साफ, कमजोर पड़ा मानसून

0
180
Himachal Weather शिमला व आसपास के इलाकों में मौसम साफ, कमजोर पड़ा मानसून
Himachal Weather : शिमला व आसपास के इलाकों में मौसम साफ, कमजोर पड़ा मानसून

Aaj Ka Himachal Ka Mausam, (आज समाज), शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित आसपास इलाकों में आज सुबह से धूप खिली है और मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई भागों में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसर प्रदेश के कुछ भागों में 6 सितंबर तक हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान है। 2 सितंबर के लिए कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

भूस्खलन से 72 सड़कों पर आवाजाही बंद रही

मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि तीन सितंबर के लिए बिजली चमकने व अंधड़ का अलर्ट है। शुक्रवार रात को सुंदरनगर में 44.8, शिलारू 43.1, जुब्बड़हट्टी 20.4, मनाली 17.0, शिमला 15.1, सलापड़ 11.3 और डलहौजी में 11.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। उधर, राज्य में आज सुबह 10:00 बजे तक जगह-जगह भूस्खलन से 72 सड़कों पर आवाजाही बंद रही। इसके अलावा 32 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं।

बादल फटने और भूस्खलन से 34 लोगों की मौत, 33 लापता

इस बार मानसून सीजन में 27 जून से अब तक राज्य में बादल फटने की 51 व भूस्खलन की 37 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में 34 लोगों की मौत हो गई, 5 घायल हुए और 33 अब भी लापता है। मानसून में 122 घर, 17 दुकानें व 24 गोशालाओं को क्षति पहुंची। 149 पालतु पशुओं को भी जान गंवानी पड़ी।

मानसून सीजन : सामान्य से 23% कम बारिश

हिमाचल के 5 जिलों कांगड़ा, बिलासपुर, शिमला, सिरमौर और मंडी में अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। शेष सात जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। 1 से 31 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से पांच प्रतिशत कम बारिश हुई। मानसून सीजन में भी सामान्य से 23प्रतिशत कम बारिश हुई है।

इतनी बारिश को माना गया है सामान्य

एक से 31 अगस्त तक 256.8 एमएम बारिश को सामान्य माना गया है, इस बार अगस्त में 244.7 एमएम बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान केवल शिमला जिले में सामान्य से 55 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। शेष 11 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई।