Himachal News : इन्नरव्हील क्लब धर्मशाला की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

0
234
Himachal News : इन्नरव्हील क्लब धर्मशाला की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज
Himachal News : इन्नरव्हील क्लब धर्मशाला की महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

Himachal News : शैलेष भटनागर। धर्मशाला। इन्नरव्हील क्लब धर्मशाला की ओर से हरियाली तीज कार्यक्रम हुआ। क्लब की सदस्यों ने नृत्य किया। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की बधाई भी दी। सदस्यों को उपहार दिए गए। सभी महिलाओं ने टिट-बिट आदि खेलों में भाग लिया। इन खेलों का संचालन सुनयना ने किया और विजेताओं को उपहार दिए गए।

क्लब की सदस्यों ने हरियाली तीज का शाकंभरी वर्मा को क्वीन और इंदु शर्मा को रनर अप चुना गया। हरे और लाल रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने सबसे पहले गीतों की धुन पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। क्लब की अध्यक्ष रंजना सूद सचिव अर्चना अरोड़ा ने कहा कि यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं।

हरियाली तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में प्रतिभाग करती हैं। अध्यक्ष रंजना सूद ने कहा कि कार्यक्रम के लिए अलग से मेजबान बनाए थे।

इस अवसर पर जिला चेयरमैन उमा भगत, सचिव अर्चना अरोड़ा, वाइस प्रेसिडेंट बाला परमार, रंजू रुस्तोगी सहित अन्य मेंबर्स उपस्थित रहीं। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : JOA IT उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर आभार जताया