Himachal News : भ्रष्टाचार पर सरकार चुप क्यों: सुखराम चौधरी

0
166
Himachal News : भ्रष्टाचार पर सरकार चुप क्यों: सुखराम चौधरी
Himachal News : भ्रष्टाचार पर सरकार चुप क्यों: सुखराम चौधरी

Himachal News : रमेश पहाड़िया। नाहन। भाजपा (BJP) के पूर्व मंत्री एवं विधायक (Legislator) सुखराम चौधरी (Sukhram Chowdhary) ने कांग्रेस सरकार (Congress Government) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि जिस प्रकार से भाजपा लगातार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही थी आज वह सिद्ध होते दिखाई दे रहे हैं।

पांवटा साहिब (Paonta Sahib) के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू (Chief Minister Sukhu) के दो सबसे भरोसेमंद सिपहसालारों पर प्रदेश में करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप सिद्ध होतो दिखाई दे रहे हैं।

खबरों के माध्यम से उजागर हुआ है कि ईडी (ED) और आयकर विभाग (Income Tax) को सीएम के सबसे भरोसेमंद मित्रों के खिलाफ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है। मुख्यमंत्री ने अपने मित्रों को खुले तौर पर लाभ पहुंचाया है जिसके कारण प्रदेश को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि अवैध खनन में आपत्तिजनक निष्कर्ष निकलना एक ही खाते में 8 करोड़ से अधिक की अवैध नकदी का जमा होना। भूमि सौदों में नकदी के उपयोग के साक्ष्य सामने आना।

मित्रों को लोक निर्माण के सभी नियमों को ताक पर रखते हुए टेंडर (Tender) मिला। यह सब बड़े भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करता है। सुखराम चौधरी ने सरकार के सवाल पूछते हुए कहा लंबे समय से सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है। लेकिन सरकार मौन क्यों हैं।

मुख्यमंत्री को इसका जवाब तो देना होगा। भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि अगर यह कांग्रेस के नेता चुप्पी साध कर बैठे है तो उसका मतलब है कि यह सब भ्रष्टाचार में लिप्त है।

उन्होंने कहा की इस सरकार ने घोटाले कर केवल इस सरकार के सीएम यानी सरगना नंबर वन ए मित्रों और परिवारजनों को फायदा पहुंचाना का काम किया है।

भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ भ्रष्टाचार चल रहा है। जिस प्रकार से भ्रष्टाचार की गति है उस प्रकार से जल्द ही सरकार के मित्र प्रदेश को लूट लेंगे। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : पेंशन नहीं मिलने पर भड़के परिवहन निगम के पेंशनर