Himachal News : उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में होगा नेतृत्व परिवर्तन: कश्यप

0
129
Himachal News : उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में होगा नेतृत्व परिवर्तन: कश्यप
Himachal News : उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में होगा नेतृत्व परिवर्तन: कश्यप

Himachal News : शिमला। भाजपा (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद (Member of parliament) सुरेश कश्यप (suresh kashyap) ने कहा कि कांग्रेस (congress) झूठी घोषणाओं का पर्वत है और इस पर्वत के नीचे जनता पिस रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, उनके मित्र, मंत्रिमंडल के मंत्री, सीपीएस और तमाम कांग्रेस के नेता जिस प्रकार की घोषणाएं करते हैं वो कभी पूरी नहीं हो सकती और अगर उनका पूरा करने का प्रयास किया जाता है तो जनता उस असफल प्रयास के बोझ के तले दब जाती है।

उन्होंने कहा कि झूठ के पर्वत ने और इस झूठी कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश में खून, बलात्कार, डकैती की भरमार है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लेकिन? कांग्रेस सत्ता का दुरूपयोग करने में मस्त है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अगर सत्ता का सदुपयोग किया होता तो कानून व्यवस्था सुदृढ़ होती और सुधरती। पर इन्होंने चुनाव के समय में पूरे प्रदेश की समस्याओं को एक तरफ रखते हुए केवल सत्ता का प्रयोग चुनाव लड़ने में लगाया।

कश्यप ने कहा कि 30 हजार करोड़ रुपए का कर्जा लेने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने ढेले का काम नहीं? किया। इस सरकार की कर्ज की गाथा तो बहुत लंबी है, पर यह लिया कर्ज गया कहां? गया?

क्या वह कर्ज मित्रों की सुख सुविधा पर खर्च हुआ? क्या यह कर्ज कांग्रेस के चुनावी संचालन में खर्च हुआ क्या? कर्ज के रूप में लिया हुआ पैसा जनता के ऊपर खर्च हुआ? यह तो कांग्रेस नेताओं को बताना ही होगा।

सांसद ने कहा कि इस सरकार की मित्रों का टोला तीन उपचुनाव जीतने के लिए अरबों रुपए खर्च कर रहा है। वह पैसा कहां से आया? प्रदेश में सरकारी तंत्र चुनाव लड़ रहा है, कांग्रेस पर्दे के पीछे की भूमिका में है।

इसके बावजूद तीनों उपचुनाव भाजपा जीतेगी, यह भाजपा का मानना है। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के तुरंत बाद सरकार में नेतृत्व परिवर्तन होगा यह निश्चित है। क्योंकि जनता इस कांग्रेस सरकार से पूरी तरह परेशान है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : शान-ए-धार वालीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री