Himachal News : सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार: जयराम ठाकुर

0
7
Himachal News : सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार: जयराम ठाकुर
Himachal News : सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार: जयराम ठाकुर

Himachal News : देहरा। प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव (Assembly by-elections) में भाजपा (BJP) प्रत्याशी होशियार सिंह (Hoshiyar Singh) का प्रचार करने देहरा पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने बुधवार को यहां प्रेस वार्ता कर सुक्खू सरकार पर हमला बोला।

इस दौरान उन्होंने सुक्खू सरकार (Sukhu Government) को भ्रष्टाचार के मामलों पर घेरा। उन्होंने कहा कि इस सरकार के भ्रष्टाचार के कारनामे सामने आने लगे हैं। सुक्खू सरकार ने विकास के एक भी काम नहीं किए, लेकिन सैकड़ों करोड़ के घोटाले सामने आ गये।

जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने कहा कि यह तय बात है सुक्खू सरकार विकास के मामले में भले ही एक ईंट न रखवा सके, लेकिन घोटालों का रिकार्ड बनाने जा रही है। आज मीडिया में मार्केटिंग बोर्ड के सात करोड़ के टेंडर में सभी नियमों की अनदेखी का मामला उजागर हुआ है।

उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी इस टेंडर को फिर से करने के निर्देश फाइलों पर लिखते रहे, लेकिन टेंडर अवार्ड करने का फैसला भी कई सदस्यों और एमडी की अनुपस्थिति में हो गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि संबंधित अधिकारियों से भी ऊपर कौन है जो यह कर रहा है और उसे किसका संरक्षण प्राप्त है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इसी तरह का घोटाला हुआ जहां दो लाख की जमीन दो करोड़ में एचआरटीसी को बेचे जाने की बात सामने आ रही है, इसमें भी मित्रों का नाम सामने आ रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मित्रों का टोला प्रदेश के विकास में बाधक है। लोक सभा के चुनाव की तरह इस उपचुनाव में प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब दे देंगे। तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी रिकार्ड वोटों से जीतेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक नगरी कहे जाने वाले बीबीएन में अराजकता चरम पर है। माफिया का बोलबाला है। आए दिन गोलीबारी की घटनाएं आम बात है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह तबाह है। स्क्रैप को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। तीन दिन पहले एक व्यक्ति को गोली मारी गई है, प्रदेश में न्यायालय में भाड़े के शूटर गोलियां चला रहे हैं।

उन्हें बुलाने वाला कोई और नहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक का बेटा है। अपराध को संरक्षण देने के नाम पर प्रदेश की छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है और प्रशासन सिर्फ़ भाजपा के नेताओं को परेशान करने उन्हें फंसाने में व्यस्त है।

Himachal News : सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार: जयराम ठाकुर
Himachal News : सामने आने लगे सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार: जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने अपनी ससुराल के स्कूलों और अस्पतालों को करवाया बंद Himachal News

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार अपनी ससुराल का जिÞक्र करते हैं, लेकिन अपने ससुराल में नए कार्यालय खुलवाने, नई सुविधाएं देने के बजाय पहले से चल रहे कार्यालय बंद करवा दिए। बाकी छोड़िए अस्पताल और स्कूलों को भी नहीं बख्शा। इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पाँच साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 600 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य करवाए। होशियार सिंह ने देहरा के लिए जो भी प्रोजेक्ट माँगे उसे जल्दी से जल्दी देने का काम किया।

नंद नाला पुल के लिए हमने बजट दिया लेकिन चुनाव शुरू होने के बाद सरकार ने उसका काम रोक दिया। क्योंकि सरकार को लगा कि इससे होशियार को लाभ मिल जाएगा। इस तरह की राजनीति आज तक प्रदेश में देखी नहीं गई।

उन्होंने कहा कि क्या जब तक पत्नी को विधायक नहीं बना देंगे तब तक मुख्यमंत्री अपने ससुराल का विकास नहीं करवायेंगे। अपनी ससुराल के लिए डेढ़ साल में मुख्यमंत्री ने क्या किया उन्हें उसका हिसाब देना चहिए और उसी काम के लिए वोट मांगना चाहिए।

इस मौके पर उनके साथ देहरा प्रभारी विपिन सिंह परमार, सह प्रभारी राकेश जम्वाल, विधायक पवन काजल, केएल ठाकुर प्रत्याशी होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।

जयराम ठाकुर ने देहरा में 5 जनसभाओं को किया संबोधित Himachal News

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के लिए खेरियां, वंगोली, हरिपुर, वनखंडी, दरकाटा में जनसभा को संबोधित करते हुए वोट मांगा।

उन्होंने देहरा के विकास के लिए होशियार सिंह के हमेशा तत्पर रहने की तारीफ करते हुए कहा कि देहरा के धरतीपुत्र हमेशा देहरा के विकास के लिए समर्पित रहे हैं। जिस तरह से भारी भीड़ उनके समर्थन के लिए आ रही है उससे यह साफ है कि होशियार सिंह अपने पुराने रिकार्ड ध्वस्त करते हुए रिकार्ड मतों से जीतेंगे।

होशियार सिंह और भाजपा को इस तरह का स्नेह, समर्थन और सहयोग देने के लिए जयराम ठाकुर ने सभी देहरावासियों का आभार भी जताया।

सभी सभाओं में विधायक विपिन सिंह परमार, डा. हंसराज, इन्द्र सिंह गांधी, पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, प्रत्याशी होशियार सिंह, भारतीय जनता पार्टी स्थानीय नेताओं के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। Himachal News

यह भी पढ़ें : http://Himachal News : राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान शुरू

SHARE