Himachal News : सुक्खू सरकार घोटालों पर केंद्रित: जयराम ठाकुर

0
238
Himachal News : सुक्खू सरकार घोटालों पर केंद्रित: जयराम ठाकुर
Himachal News : सुक्खू सरकार घोटालों पर केंद्रित: जयराम ठाकुर

Himachal News : नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष (opposition leader) जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने मुख्यमंत्री सुक्खू (Chief Minister Himachal Pradesh Sukhwinder Singh Sukhu) पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग पूछते हैं कि तीनों सीटें जीतकर भाजपा सरकार कैसे बना लेगी, ये वही लोग हैं जो कहते थे कि भाजपा (BJP) राज्यसभा का चुनाव (Rajya Sabha elections) कैसे जीत पाएगी और हमें संख्या का गणित बताते थे।

तब भी कांग्रेस (congress) की गणित फेल हुई और आगे भी होगी। राजनीति संभावनाओं का खेल है। इसमें उलट फेर होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। वे शनिवार को नालागढ़ (Nalagarh) में मीडिया से बात कर रहे थे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर (BJP candidate KL Thakur) के समर्थन में जनसभाएं करने पहुंचे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकारों का काम विकास करना होता है। नई सुविधाएं देने और नई योजनाएं शुरू करने का होता है, जिससे समय के साथ लोगों की जरूरतों का ध्यान रखकर उन्हें सुविधाएं दी जा सके लेकिन यह सरकार उल्टा कर रही है। नई योजनाएं लाने के बजाय पुरानी योजनाएं बंद और नए संस्थान खोलने के बजाय पुराने चले हुए संस्थानों को बंद करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जो सरकार बच्चों के स्कूल, कालेज और अस्पताल को बंद करने को अपनी उपलब्धि बता रही हो, उसके मुखिया से विकास की क्या उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा उम्मीदवार केएल ठाकुर को रिकार्ड मतों से जीत दिलाइए और विकास की चिंताएं हम पर छोड़ दीजिए।

भाजपा की सरकार में नालागढ़ का विकास रफ़्तार पकड़ेगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि बीबीएन के विकास का पैसा भी सरकार ने रोक दिया। आज जो भी नालागढ़ में दिखायी दे रहा है वह भाजपा की सरकार के दौरान किया गया कार्य है। आज फोरलेन भाजपा की सरकार के कारण है।

उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में रही है तो उसने नालागढ़ की इंडस्ट्री को मजबूती देने का काम किया है। देश में तीन मेडिकल डिवाइसेज पार्क बने तो उसमें से एक पार्क नालागढ़ को मिला।

सुरक्षा, संरक्षण और सहयोग देकर उद्योगों को बढ़ाने का काम किया, लेकिन कांग्रेस सरकार में आज क्या हाल है पूरी दुनिया देख रही है। अपराध का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि उद्योग से जुड़े लोगों को डराया धमकाया जा रहा है।

दिन दिहाड़े गोलियां चल रही हैं। उद्योग पलायन कर रहे हैं और सरकार उन्हें सुरक्षा देने के बजाय माफियाओं को संरक्षण दे रही है। उद्योगों के लिए बिजली की जरूरी होती है लेकिन सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिये। नालागढ़ में बिजली आती कम है और जाती ज्यादा है।

Himachal News : सुक्खू सरकार घोटालों पर केंद्रित: जयराम ठाकुर
Himachal News : सुक्खू सरकार घोटालों पर केंद्रित: जयराम ठाकुर

नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा से जूझते रहे केएल ठाकुर Himachal News

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केएल ठाकुर नालागढ़ के विकास के लिए हमेशा से जूझते रहे हैं। मेरे कार्यकाल में भी वह नालागढ़ के लिए सुविधाओं की मांग करते रहे और उन्हें सरकार की तरफ से हर सहयोग दिया गया।

उनकी मांग पर अस्पताल के बिस्तरों की क्षमता बढ़ाई गई, अस्पताल का स्तरोन्नयन किया गया, लेकिन सुक्खू सरकार ने आते ही सभी को डेनोटिफाइ कर दिया।

अस्पताल को बहाल करने की मांग वह सुक्खू सरकार से करते ही रहे, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। क्या किसी विधायक के लिए सड़कें, अस्पताल और स्कूल मांगना गलत बात है।

सरकार ने इनकी बात सुनने के बजाय प्रताड़ित करने शुरू कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा में हिमाचल के नेता को वोट करने पर सरकार ने केएल ठाकुर पर मुकदमे दर्ज करवाए।

परिवार और रिश्तेदारों को भी परेशान करने का प्रयास किया, जिस कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोग सुक्खू सरकार द्वारा लोगों के प्रताड़ित करने के खिलाफ हैं और वह खुलकर भाजपा के साथ खड़े हैं। प्रदेश के लोग अब कांग्रेस की दमनकारी नीतियों से डरने वाले नहीं हैं।

लोकसभा के चुनाव से यह साफ हो गया है कि प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया है। जयराम ठाकुर ने रामपुर पसवाला, ढांग उपरली, रतवाड़ी, और नालागढ़ वार्ड एक में जन सभाओं को भी संबोधित किया।

इस मौके पर उनके साथ विधायक सुखराम चौधरी, विनोद कुमार, पूर्व विधायक लखविन्द्र राणा और सभी स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : ठाकुर राम लाल ने रखी प्रदेश के विकास की मजबूत नींव: रोहित ठाकुर