Himachal News : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि जारी

0
47
Himachal News : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि जारी
Himachal News : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि जारी

Himachal News : मंडी। जिला मंडी (Mandi) के पधर के तेरंग (Padhar Ke Terang) गांव में लापता लोगों को ढूंढने का सर्च अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। आज हादसे वाले स्थान से एक महिला का शव बरामद हुआ जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। ये जानकारी उपायुक्त (DC) मंडी अपूर्व देवगन (Apoorva Devgan) ने दी और बताया कि अब तक 6 शव बरामद हो चुके हैं।

पहले दिन 3 शव बरामद हुए थे, जबकि दूसरे दिन 2 बच्चों अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए थे। अब केवल 3 माह और 11 वर्ष की 2 लड़कियों सहित कुल 4 लोग लापता हैं। उन्हें भी ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर ADM मंडी डा. मदन कुमार हादसे के दूसरे दिन वहां मौजूद हैं और कार्यवाहक SDM पधर डा. भावना वर्मा (Dr. Bhawna Verma) हादसे के बाद से लगातार वहीं मौजूद हैं।

उनकी देख-रेख में लगातार सर्च अभियान चला हुआ है। उन्होंने बताया कि NDRF, SDRF, पुलिस, फायर और होमगार्ड के जवान लगातार लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविंदर सिंह सुक्खी (Sukhwinder Singh Sukhi) के निर्देश पर पूरा प्रशासन राहत और बचाव अभियान में पहले दिन से लगा हुआ है और प्रभावितों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि वह हादसे वाले दिन खुद वहां गए थे। उन्होंने बताया कि 5 मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख की राहत राशि जारी कर दी गई है। प्रभावित परिवारों को राशन, मेडिकल किट और तिरपाल दिए गए हैं। इनके ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घर पर की गई है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : राज्यपाल ने लोगों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर दिया बल