Himachal News : जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर लगाई मुहर : बिहारी लाल

0
139
Himachal News : जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर लगाई मुहर : बिहारी लाल
Himachal News : जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर लगाई मुहर : बिहारी लाल

Himachal News : शिमला। भाजपा (BJP) प्रदेश महामंत्री (State General Secretary) बिहारी लाल शर्मा (Bihari Lal Sharma) ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज की और जहां भाजपा की लोकसभा में प्रदेश से तीन सीटें थी वह बढ़कर 4 हो गई। भाजपा ने मंडी संसदीय सीट में कांग्रेस को हरा कर चारों की चारों लोकसभा सीटों पर अपना कब्जा कायम रखा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार की आलोचना करती रही और जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व पर मोहर लगाई। अगर गौर से देखा जाए तो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रदेश सरकार के तमाम दिग्गज नेता आते है जिसमें मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हैं।

बिहारी लाल ने कहा कि हमीरपुर में कांग्रेस ने अपने पसंदीदा उमीदवार को लोकसभा का टिकट दिया। सभी कांग्रेस के नेताओं ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रचार किया और इन सभी नाकाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हमीरपुर में कांग्रेस का हारना कांग्रेस के नेतृत्व पर एक बड़ा सवालिया चिन्ह है?

यहां तक कि मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस को बढ़त नहीं दिला पाए। उन्होंने कहा कि इसका मतलब तो यह हुआ कि हमीरपुर (Hamirpur) में भाजपा की सुनामी आई, जिसके आगे कांग्रेस का नेतृत्व टिक नहीं पाया। भाजपा नेता ने कहा कि उपचुनावों में भी हमीरपुर जिले में 3 उपचुनाव हुए और कांग्रेस को 2 उपचुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

हमीपुर में आशीष को जनता का आशीष प्राप्त हुआ और बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल जीते, सरकार से झूठा प्रचार तो बहुत किया, पर फिर भी जीत हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि आज भी बड़सर की जनता 55 लाख रुपए ढूंढ रही है, जिसके मिलने का दावा मुख्यमंत्री ने स्वयं किया था।

भाजपा के बार-बार पूछने पर भी सरकार ने आज तक उस प्रश्न का जवाब नहीं दिया। बिहारी लाल ने कहा कि कांग्रेस जीत कर भी हारी, क्योंकि कांग्रेस का नेतृत्व अपना ही गढ़ नहीं बचा पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा में 4 पर पहुंची और विधानसभा में 28 पर पहुंची।

दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी लोकसभा में दूरबीन लगा कर भी नहीं मिल रही और विधानसभा में 43 से 40 पर पहुंच गई। ऐसे में जीता कौन, यह जगजाहिर है, हारे कौन, वह तो केवल कांग्रेस है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : जयराम ठाकुर अब नहीं दे पा रहे सरकार गिरने की अगली डेट : नरेश चौहान