Himachal News : विकास कार्यों पर तालाबंदी कांग्रेस की निशानी: अनुराग ठाकुर

0
13
Himachal News : विकास कार्यों पर तालाबंदी कांग्रेस की निशानी: अनुराग ठाकुर
Himachal News : विकास कार्यों पर तालाबंदी कांग्रेस की निशानी: अनुराग ठाकुर

Himachal News : सोलन। पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former Union Minister) व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र (Hamirpur Lok Sabha constituency) से सांसद अनुराग ठाकुर (anurag thakur) ने गुरुवार को नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव (Nalagarh Assembly By-election) में नालागढ़, दत्तोवाल, बरुना, बैरक्षा व नंड में जनसंपर्क व जनसभा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर (KL Thakur) को विजयी बनाने व नालागढ़ में भी कमल खिलाने का आह्वान किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है। विकास कार्य ठप्प हो जाता है, कब्जा बढ़ना शुरू हो जाता है। नालागढ़ में केएल ठाकुर ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार में लगभग 550 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को यहां लाने का काम किया, मगर प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस (Congress) की सरकार बनी दुर्भावना से ग्रस्त होकर विकास कार्यों पर तालाबंदी करने का काम किया है।

कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25,000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर करज का बोझ 95,000 करोड़ पहुंचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहां चल रहे स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं हों, सब बंद करने का काम किया।

कांग्रेस बताये आखिर जनता का कसूर क्या है। एक तरफ वो कहते हैं कि हमने हिंदुओं को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाई दूसरी तरफ वो मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी व सड़क के लिए भी प्रदेश की जनता को तरसा रहे हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की सरकार अपने ही उद्योगों को चौपट करने में लगी है, जबकि मैंने हमारे ट्रक यूनियन के अनुरोध पर मध्यप्रदेश की सरकार से बात करके एंट्री टैक्स बंद करा कर प्रति ट्रक 2,500 रुपये का फायदा कराने का काम किया है। कांग्रेस बताये कि उसने प्रदेश के हित में पिछले 18 महीने में क्या काम किया है।

झूठी गारंटियां देकर सिर्फ जनता को ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज अगर हिमाचल के नालागढ़ व इसके साथ लगते इलाकों में लगे उद्योगों में 7 लाख लोग कार्यरत हैं तो वह श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की सरकार और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में संभव हुआ था।

यह औद्योगिक पैकेज अटल जी और धूमल जी की सरकार के समय 2002 में मिला था मगर उसके बाद की कांग्रेस सरकार ने इसमें भी अड़ंगा लगाया। कांग्रेस भाजपा के हर विकास कार्यों को रोकने का भरसक प्रयास करती रही हैं।

नालागढ़ में भाजपा प्रत्याशी (BJP Candidate) केएल ठाकुर जी ने कभी सेवा भाव में कोई कमी नहीं रखी। मेरा कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि फिर एक बार नालागढ़ में कमल खिला कर केएल ठाकुर जी को पहले से ज्यादा मतों से फिर एक बार विधायक बनाएं। केएल ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार के समय नालागढ़ में अभूतपूर्व विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोकसभा चुनाव में हर ताकत का इस्तेमाल किया, लेकिन फिर भी नालागढ़ के लोगों ने हमें यहां से 15,000 से ज्यादा वोटों की लीड दिलाई।

मोदी सरकार ने 3 बार पेट्रोल और डीजल का दाम कम किया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीनों में हीं 2 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर जनता पर महंगाई का बोझ डाला है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Karnal News : पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

SHARE