Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार

0
122
Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार
Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार

Himachal News : शिमला। जिला कांगड़ा (Kangra) के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र (Shahpur Assembly Constituency) के विधायक (MLA) केवल सिंह पठानिया (Kewal Singh Pathania) ने उप-मुख्य सचेतक (deputy chief whip) का पद्भार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और मुख्यमंत्री (Chief Minister) सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कृषि और पशुपालन मंत्री (Minister of Agriculture and Animal Husbandry) चंद्र कुमार (Chandra Kumar), आयुष युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री (Minister of AYUSH, Youth Services and Sports) यादविंद्र गोमा (Yadavindra Goma), नाहन से विधायक (MLA Nahan) अजय सोलंकी (Ajay Solanki) और प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार
Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार

केवल सिंह पठानिया का राजनीतिक जीवन Himachal News

केवल सिंह पठानिया ने वर्ष 1987 से एनएसयूआई (NSUI) और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में विभिन्न पदों पर दायित्व निभाया। उन्होंने वर्ष 2008 में दांडी यात्रा की। उन्हें भारत सरकार के युवा सेवाएं और खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2009 में सर्वश्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।

केवल सिंह पठानिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की है। वह छात्र जीवन से ही NSUI के साथ जुड़े रहे। वर्ष 1987 से 1991 तक केवल सिंह पठानिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला के कैंपस प्रेसिडेंट रहे।

इसके अलावा, वह तत्कालीन वीरभद्र सरकार में बोर्ड आफ डायरेक्टर हिमुडा के भी सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार में कई अहम पदों पर दायित्व निभाया। पठानिया ने वर्ष 2012 से 2017 तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में भी सदस्य के तौर पर सेवाएं दीं।

Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार
Himachal News : केवल सिंह पठानिया ने संभाला उप-मुख्य सचेतक का पदभार

वर्ष 2012 में हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने NSUI और कांग्रेस पार्टी के लिए पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में भी काम किया।

केवल सिंह पठानिया की खेल गतिविधियों में भी विशेष रुचि रही है। वह प्रदेश की हॉकी टीम के कप्तान भी रहे हैें और राष्ट्रीय स्तर पर 5 बार राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नड्डा से की भेंट