Himachal News : जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार कुछ दिनों की मेहमान

0
103
Himachal News : जयराम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार कुछ दिनों की मेहमान
लोगों को अभिवादन करते जयराम ठाकुर।

Himachal News : नालागढ़। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Jai Ram Thakur) ने प्रदेश की सुक्खू सरकार के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल को असफल करार दिया है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। जल्द ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है और फिर प्रदेश विकास की पटरी पर लौट आएगा। वे नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मंझौली व रामशहर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

जयराम ठाकुर ने इस एरिया के लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2 बड़े प्रोजेक्टों को केंद्र की भाजपा सरकार ने दिया है जिसमें एक ब्लक ड्रग पार्क व दूसरा मेडिकल डिवाइस पार्क है जोकि आपके नालागढ़ में स्थापित हो रहा है। इसमें केंद्र सरकार 300 करोड़ खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि देशभर के लिए ये 3 प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए थे जिसमें 1-1 प्रोजेक्ट को हम Himachal प्रदेश लेकर आए हैं जिससे प्रधानमंत्री का हिमाचल के प्रति स्नेह साफ नजर आता है। उन्होंने कहा कि यह सभी विकास भाजपा की पूर्व में सरकार व केंद्र सरकार द्वारा ही संभव हो सका।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। जल्द ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने वाली है और सत्ता में आकर एक बार फिर से विकास रफ्तार पकड़ेगा।

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उपचुनाव को जो मुकाबला होने जा रहा है, वह भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ धरतीपुत्र व बाहरी के बीच में होगा जिसमें आपने अपने एरिया के लोकल उम्मीदवार को जिताना है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार की यह स्थिति हो गई है। सरकार झूठी गारंटियां और झूठे वादे करके सत्ता में आई और सत्ता में बने रहने के लिए भी सिर्फ झूठ का सहारा लिया।

सरकार के झूठ की वजह से प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार को नकार दिया। प्रदेश की कुल 68 में 61 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दे दी है। मुख्यमंत्री अपने हल्के में भी बढ़त नहीं मिली।

लोकसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री अपने हलके नादौन में ही चुनाव हार गए हैं। हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों और तालाबाजी करने वाली सरकार को खारिज कर दिया है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himacal Tourism News Update : हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं : बाली