Himachal News : देहरा और नालागढ़ में जीत पर खुशी, हमीरपुर में कमी को करेंगे दूर: प्रतिभा सिंह

0
185
Himachal News : देहरा और नालागढ़ में जीत पर खुशी, हमीरपुर में कमी को करेंगे दूर: प्रतिभा सिंह
Himachal News : देहरा और नालागढ़ में जीत पर खुशी, हमीरपुर में कमी को करेंगे दूर: प्रतिभा सिंह

Himachal News : शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने 3 विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस (Congress) को दो सीटों पर मिली शानदार जीत पर खुशी जताते हुए देहरा (Dehra) व नालागढ़ (Nalagarh) के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इन उप चुनावों में लोगों ने कांग्रेस सरकार पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए कांग्रेस उनकी आभारी हैं। उन्होंने हमीरपुर (Hamirpur) में पार्टी की हार पर कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार से हतोत्साहित न होने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी हार के कारणों पर पूरा मंथन करेगी और जहां कोई कमी रह गई है, उसे दूर किया जाएगा।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा (BJP) की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में हुए विधानसभा के सभी उप चुनावों के लिये भाजपा पूरी तरह जिम्मेदार है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है और अब भाजपा का सरकार को अस्थिर करने का कोई भी षड्यंत्र सफल होने वाला नहीं।

उन्होंने कहा कि उप चुनावों में भाजपा को मिली करारी हार से साफ हो गया है कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ खड़े हैं। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के दोनों नव निर्वाचित कांग्रेस विधायकों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जो विश्वास उन पर जताया है उस पर उन्हें हर स्तर पर खरा उतरना होगा।

प्रदेश हित में सरकार के हर फैसले के साथ खड़ी Himachal News

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की माली वित्तीय हालात के लिए पूर्व भाजपा सरकार पूरी तरह दोषी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 70 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज व 12 हजार करोड़ से अधिक की देनदारियां विरासत में मिली हैं।

ऐसे में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना सरकार को एक बड़ी चुनौती है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पिछले साल आपदा से प्रदेश को भारी नुकसान सहना पड़ा है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश की कोई भी विशेष आर्थिक मदद नहीं की। बावजूद इसके प्रदेश सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देते हुए प्रदेश में आपदा से प्रभावित पुन:निर्माण कार्य पूरे किए।

इस दौरान प्रदेश के भाजपा नेताओं ने प्रदेश सरकार को इस आपदा से निपटने के लिये अपना कोई भी सहयोग नहीं दिया। सम्पन्न वर्ग को 125 यूनिट मुफ्त बिजली (Free Electricity) बंद करने के सरकार के फैसले पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने इसे तर्कसंगत बनाते हुए इस योजना को गरीब परिवारों को जारी रखा है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ असल में गरीब व पात्र परिवारों को ही मिलना चाहिए। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह केवल राजनीतिक रोटियां ही सेंकती है। असल में उन्हें न तो प्रदेश के लोगों की कोई चिंता है और न ही प्रदेश हित की। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : धनबल की हार, जनबल की जीत: मुख्यमंत्री सुक्खू