Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया

0
44
Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया
Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया

Himachal News : शिमला। हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) राज्य रेडक्रास सोसायटी (Red Cross Society) और वन विभाग (Forest department) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण (Plantation) अभियान में राज्यपाल (Governor) शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) ने बतौर मुख्यतिथि भाग लिया। उन्होंने शिमला (shimla) के अन्नाडेल के निकट ग्लेन (glen) में देवदार का पौधा (deodar) रोपित किया। अभियान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अन्नाडेल (Government Senior Secondary School, Annadale) के जूनियर रेडक्रास स्वयंसेवकों (Junior Red Cross Volunteer) ने 250 पौधे रोपित किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।

Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया
Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया

उन्होंने पौधरोपण अभियानों में सहभागिता सुनिश्चित कर प्रदेश के हरित आवरण को बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ हमें उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही प्राकृतिक आपदाएं चिंता का विषय है जिसके लिए हमें पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने एक पेड़ मां के नाम (ek ped maa ke naam) अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य सरकार और समाज के सामूहिक प्रयास से सितंबर, 2024 तक 80 करोड़ और मार्च, 2025 तक 1.4 अरब पौधे लगाना है। राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान में हर व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।

Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया
Himachal News : राज्यपाल ने ग्लेन में देवदार का पौधा रोपित किया

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण योजना के तहत पौधारोपण के लिए वन विभाग को 150 करोड़ का बजट भी आवंटित किया है। इस राशि का उद्देश्य राज्य में हरित आवरण को विस्तार प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष वन विभाग ने राज्य में नौ हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी और राज्य रेडक्रास के स्वयंसेवक भी उपस्थित थे। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : युवा कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू