Himachal News : अहंकारी कांग्रेस राज में हिमाचल में तालाबंदी की सरकार: अनुराग ठाकुर

0
115
Himachal News : अहंकारी कांग्रेस राज में हिमाचल में तालाबंदी की सरकार: अनुराग ठाकुर
Himachal News : अहंकारी कांग्रेस राज में हिमाचल में तालाबंदी की सरकार: अनुराग ठाकुर

Himachal News : शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर (hamirpur) लोकसभा क्षेत्र से सांसद (MP) अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हिमाचल प्रदेश (himachal pradesh) में कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ग्रामीण इलाकों मुफ़्त जलापूर्ति व पुलिस कर्मियों की एचआरटीसी (HRTC) में नि:शुक्ल यात्रा जैसे निर्णयों पर रोक लगाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे अहंकारी कांग्रेस द्वारा हिमाचल में तालाबंदी की सरकार चलाने की बात कही है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार आकंठ अहंकार में डूब चुकी है। कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार की जनहित की योजनाओं को एक-एक कर बंद किया जाना इनके अहंकार और हिमाचल की जनता के प्रति इनकी दुर्भावना को दिखाता है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ग्रामीण इलाकों मुफ़्त जलापूर्ति व पुलिस कर्मियों की HRTC में नि:शुक्ल यात्रा जैसे निर्णय पर कांग्रेस सरकार द्वारा रोक लगाना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस ने हिमाचल में तालाबंदी की सरकार दी है जिसका काम भाजपा के अच्छे और जनहित के कार्यों पर ताला लगाना है। अपनी विलासिता और खर्चों पर कटौती करने की बजाय यह सरकार जनता पर हर दिन खर्चों का बोझ बढ़ाती जा रही है। कांग्रेस की इन मनमानियों से जनता में अत्यंत रोष है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि साल 2019 में भाजपा ने अपने कार्यकाल में हिमाचल में आयुष्मान भारत योजना से छूट गए लोगों को कैशलेस इलाज देने के लिए हिमकेयर योजना को शुरू किया था जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा था। सरकारी अस्पतालों में अच्छा इलाज न मिल सकने की स्थिति में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करा सकने की सुविधा जनता के लिए वरदान बनी थी मगर हिमाचल प्रदेश में जनता का सहारा बनी हिमकेयर योजना को कांग्रेस सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए बंद करने का तुगलकी फैसला लिया है, यानी कि हिमकेयर कार्ड धारक अब प्राइवेट अस्पतालों में इलाज नहीं करवा पाएगा।

अहंकारी कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से उनका सहारा छीनने का काम किया है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। अपने आर्थिक कुप्रबंधन के चलते कांग्रेस ने भाजपा की एक और जनहित की योजना की बलि ले ली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है, विकास कार्य ठप्प हो जाता है, कर्जा बढ़ना शुरू हो जाता है। प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी अपनी दी हुई गारंटियां तो इनसे पूरी नहीं हुई, उल्टा दुर्भावना से ग्रस्त होकर 1500 संस्थानों पर इन्होंने ताला जड़ दिया।

कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25,000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर करज का बोझ 95,000 करोड़ पहुंचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहां चल रहे स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं हों, सब बंद करने का काम किया। सरकार बनते ही इन्होंने वादे के मुताबिक 300 यूनिट फ्री बिजली तो दी नहीं, मिल रही 125 यूनिट बिजली को भी बंद कर दिया। जनहित में भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहारा, शगुन स्वावलंबन योजना को बंद करने के बाद अब कांग्रेस की निगाह महिलाओं को बस किराए में मिल रही छूट पर है। कांग्रेस बताये आखिर जनता का कसूर क्या है। Himachal News

यह भी पढ़ें : Himachal News : किन्नौर में 3 दिवसीय ग्रीष्म महोत्सव पूह का शुभारंभ